प्रथम पूज्य को न्योता देकर नववर्ष उत्सव में पधारने का आग्रह
भारतीय नववर्ष उत्सव की तैयारियां प्रारंभ उदयपुर, 10 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में होने जा रहे त्रि-दिवसीय भारतीय नववर्ष के उत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि टाउनहॉल में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का न्योता सोमवार को समिति के सदस्यों द्वारा प्रथम पूज्य बोहरा गणेशजी को दिया गया, कार्यक्रम में पधारने और कृपा बनाए रखने एवं भारतीय संस्कृति का यह आयोजन भव्य हो ऐसी कामना की गई। इसके बाद समिति के कार्यकर्ता समाजजनों के साथ जगदीश मंदिर, एकलिंग मंदिर एवं अन्य मंदिरों में पीले चावल के…
