Breaking News

पांच दिवसीय योग साधना शिविर सम्पन्न

पांच दिवसीय योग साधना शिविर सम्पन्न

उदयपुर। योग सेवा समिति उदयपुर द्वारा डॉ.सुन्दरलाल दक के आठवीं पुण्यतिथि पर समिति परिसर में पाँच दिवसीय निशुल्कयोग साधना शिविर आयोजित किया गया। समिति की संस्थापक-संचालक प्रेम दक ने बताया कि इस शिविर में योगाचार्या डॉ पलक जैन, अनिता पालीवाल, साधना दक, योगाचार्य प्रीतम सिंह चुण्डावत, गोपाल डांगी, देवाराम राजपुरोहित,सुरेश पालीवाल, विजय बहादुर यादव आप सब ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा, बन्ध व पंचकोश का अभ्यास करवाया। शिविर में बच्चंे, युवा,महिला-पुरुष बुजुर्गो ने काफी संख्या में शिविर का लाभ ले कर इसे सफल बनाया। शिविर के अंतिम दिन डॉ.शांतिलाल मेहता द्वारा निशुल्क शुगर और ब्लडप्रेशर की जाँच की गई। प्रेम…
Read More
श्री शीतलनाथ जैन मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

श्री शीतलनाथ जैन मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। आर्ची पीस पार्क जैन मंदिर वर्किंग कमेटी की ओर से आर्ची पीस पार्क में स्थापित किये गये शीतलनाथ जैन मन्दिर का प्रतिष्ठा महोत्सव आज सम्पन्न हुआ। महोत्सव के दौरान आयोजित की गयी आरती का लाभ समाजसेवी सुशील बांठिया, सरला बांठिया, विशाल,हर्षा, आशीष,ममता,सिद्धी, पुलकित,कुणाल, कार्तिक,रिद्धी एवं बंाठिया परिवार ने लिया। प्रतिष्ठा के लाभार्थी तोरण विधि गजराज पर आसीन होकर मन्दिर पंहुचे। तत्पश्चात शांति स्नात्र पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की बोलियंा बोली गई।
Read More
सांसद रावत ने दक्षिण राजस्थान में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई

सांसद रावत ने दक्षिण राजस्थान में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई

उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने राजस्थान के मेवाड वागड़ क्षेत्र सहित तीन राज्यों के मुख्यतः अनुसूचित क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व वैश्विक आवश्यकता की पूर्ति के लिए दक्षिण राजस्थान में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने बुधवार को संसद में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत जानकारी दी कि दक्षिण राजस्थान का अधिकांश भाग राष्ट्रपति की अधिसूचना 18 मई, 2018 के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र के अधीन आता है। यह क्षेत्र गुजरात व मध्य प्रदेश राज्य के अनुसूचित क्षेत्र से सटा हुआ है। तीनों राज्यों के इन…
Read More
एशियन लीजेंड्स लीग: इंडियन रॉयल्स ने 46 रनों से श्रीलंका लायंस को हराया

एशियन लीजेंड्स लीग: इंडियन रॉयल्स ने 46 रनों से श्रीलंका लायंस को हराया

नाथद्वारा, 11 मार्च – मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस के बीच हुए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रनों से जीत दर्ज की। इंडियन रॉयल्स की बल्लेबाजी: फैज़ फ़ज़ल का शानदार प्रदर्शन टॉस जीतकर श्रीलंका लायंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडियन रॉयल्स की ओर से शिखर धवन और राहुल यादव ने पारी की शुरुआत की, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही आक्रमण करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को सस्ते…
Read More
उदयपुर में थाना गोवर्धनविलास की बडी कार्रवाई : सेक्टर 14 से चोरी की गई स्कॉर्पियों कार सहित घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व एक अन्य स्कॉर्पियों गाड़ी जब्त

उदयपुर में थाना गोवर्धनविलास की बडी कार्रवाई : सेक्टर 14 से चोरी की गई स्कॉर्पियों कार सहित घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व एक अन्य स्कॉर्पियों गाड़ी जब्त

अन्तर्राज्यीय चौपहिया वाहन चोर गिरोह के सरगना शंकर विश्नोई को किया नामजद, आरोपी थाना गुड़ामालानी बाड़मेर का हिस्ट्रीशीटर है उदयपुर  11 मार्च। उदयपुर जिले की थाना गोवर्धनविलास पुलिस ने 26 फरवरी की देर रात सेक्टर 14 से चोरी की गई स्कॉर्पियों कार सहित घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व एक अन्य स्कॉर्पियों गाड़ी जब्त की है। वाहन चोरी के इस मामले में अन्तर्राज्यीय चौपहिया वाहन चोर गिरोह के सरगना हिस्ट्रीशीटर शंकर विश्नोई पुत्र भागीरथ निवासी मौखावा थाना गुड़ामालानी को नामजद किया है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि अभियुक्त शंकर विश्नोई काफी शातिर प्रवृति का है। जिसकी गिरफतारी के…
Read More
एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे दिन इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस के बीच रोमांचक मुकाबला

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे दिन इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस के बीच रोमांचक मुकाबला

नाथद्वारा, 11 मार्च। नाथद्वारा के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे दिन दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मैदान पर चौके-छक्के लगाते देख स्टेडियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा। शाम 6:30 बजे हुए इस मुकाबले में इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस के बीच कड़ी टक्कर हुई। मैच का संक्षिप्त विवरण : टॉस जीतकर श्रीलंका लायंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडियन रॉयल्स की ओर से कप्तान शिखर धवन और राहुल यादव ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआत में…
Read More
साइबर सुरक्षा आज की आवश्यकता पर सेमिनार आयोजित

साइबर सुरक्षा आज की आवश्यकता पर सेमिनार आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अतुल्य श्री पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान मे के द्वारा आज हिरणमगरी स्थित ज्ञान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइबर सिक्योरिटी पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अशोक पनवा थे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें साइबर अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। क्लब अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बहल ने भी सेमिनार में अपने विचार साझा किए और छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी…
Read More
आग, पत्थर और टमाटर की अनोखी होली!

आग, पत्थर और टमाटर की अनोखी होली!

जहां जलते अंगारों पर चलते हैं लोग, पत्थर-टमाटरों से खेली जाती है राड़! जुगल कलाल डूंगरपुर, 11 मार्च : होली का पर्व देशभर में उल्लास और रंगों के साथ मनाया जाता है, लेकिन सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में यह त्योहार अपने अनूठे पारंपरिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां होली का जश्न आठ दिन पहले ही शुरू हो जाता है और इसका उत्साह सप्ताहभर बाद भी बरकरार रहता है। सागवाड़ा की होली में परंपराओं का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो कहीं और दुर्लभ है। कोकापुर में दहकते अंगारों पर चलने की परंपरा, भीलूड़ा में पत्थरों की राड़, सागवाड़ा नगर…
Read More
देसी हथकड़ शराब परिवहन के दो प्रकरण दर्ज 

देसी हथकड़ शराब परिवहन के दो प्रकरण दर्ज 

खेरवाड़ा, तहसील नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल अजीत सिंह एवं जाब्ता द्वारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा नला में गस्त के दौरान दिनेश पुत्र रूपा मीणा निवासी लक्ष्मणपुरा नला एवं प्रवीण पुत्र रुपा अहारी जाती मीणा निवासी लक्ष्मणपुरा नला द्वारा देसी हथकड़ शराब का अवैध रूप से अपने कब्जे में रखने एवं परिवहन करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किए गए। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक सोमालाल एवं कालू लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। जलदाय विभाग ने पेयजल शुल्क के एक साथ 19 माह के…
Read More
पर्यटन के बाजार में पर्यावरण, इतिहास और शहर हो रहे हैं नीलाम, प्रकृति का विनाश हुआ तो कुछ नहीं बचेगा : विधायक

पर्यटन के बाजार में पर्यावरण, इतिहास और शहर हो रहे हैं नीलाम, प्रकृति का विनाश हुआ तो कुछ नहीं बचेगा : विधायक

नाथद्वारा, कुंभलगढ़, उदयपुर और माउंट आबू में पर्यटन विस्तार के नाम पर खत्म हो रहे जंगल :विधायक विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विधानसभा में उठाया होटल और रिसॉर्ट के नाम पर जंगलों की कटाई का मुद्दा नाथद्वारा। माननीय नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा में पर्यटन को विस्तार देने के नाम पर जंगलों की अंधाधुन कटाई पर विधानसभा में गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर प्रकृति का विनाश किया जा रहा है। पर्यटन के बाजार में पर्यावरण, इतिहास और शहर नीलाम हो रहे हैं। सिद्धांतों को ताक पर रख…
Read More
error: Content is protected !!