लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता को समर्पित एक सराहनीय पहल
उदयपुर। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर मादड़ी इकाई द्वारा एक प्रेरणादायी सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस पुनीत अवसर पर महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित मानव सेवा समिति के प्रांगण में जरूरतमंद 155 लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया, साथ ही लघु उद्योग भारती की ओर से मानव सेवा समिति को 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई। मादड़ी इकाई के अध्यक्ष हेमन्त जैन ने बताया कि इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को लघु उद्योग भारती की ओर से जरूरतमंदों को भोजन कराने का यह…
