परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा : भगवान परशुराम की हुई आरती आराधना
प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे के प्राचीन दुर्ग स्थित श्रीराज राजेश्वर चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम मंदिर खेरवाड़ा पर प्राकट्योत्सव पर्व आस्था एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर के महंत भारत भूषण के सानिध्य में वैदिक पद्द्ति से उपासना कर दूध, दधि, घृत, मधु, शर्करा द्वारा स्नान करा सुगंधित जल से स्नान कराया गया। पूजा में भगवान विष्णु के अवतार को नए वस्त्र, यज्ञोपवीत, तुलसी के पत्र, कुमकुम, अक्षत, पुष्पमाला, सौभाग्य द्रव्यादि, गेहूं का सत्तू, चने की दाल, फूल, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, मिठाई, पंच मेवा, विशेषार्घ्य भेट की गई। समवेत स्वरों में आरती आराधना की गई। यह जन्मोत्सव सभी धर्म के सावों वाला…
