जनजाति कृषकों के हितार्थ कार्यक्रम चलाए एमपीयूएटी: डॉ. सारस्वत
शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर रहेगा पूरा फोकस: डॉ. प्रताप सिंह भव्यता से मना एमपीयूएटी का 26 वां स्थापना दिवस समारोह’ उदयपुर, 1 नवम्बर। जनजाति बहुल विशाल भौगोलिक भू-भाग, मृदा संरचना, जलवायु एवं छोटी-छोटी जोत के चलते दक्षिणी राजस्थान की शेष प्रदेश से अपनी अलग पहचान है। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को इन बातों को दृष्टिगत रखकर कार्यक्रम चलाने होंगे ताकि लघु-सीमांत आदिवासी कृषकों का उद्धार हो तथा उनके आर्थिक स्तर को सुधारा जा सके। कोटा कृषि विश्वविद्यालय एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरू डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत ने शनिवार को यह उद्गार व्यक्त किए। डॉ.…
