Breaking News

हनुमान जयंती पर बालाजी की महाआरती कर महाप्रसादी का हुआ आयोजन

हनुमान जयंती पर बालाजी की महाआरती कर महाप्रसादी का हुआ आयोजन

उदयपुर 02 अप्रेल / हनुमान जयंती पर कुराबड कच्छेर स्थित नव दुर्गा माता मंदिर में स्थापित वीर बालाजी हनुमान कच्छेर सरकार मंदिर में बालाजी का भव्य श्रृंगार किया। प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी को रोठ, लड्डु,  चने  व गुड का प्रसाद धरा भव्य महाआरती की गयी। आरती में बडी संख्याॅ में महिला एवं पुरूषों ने शिरकत की।  दिन भर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में लाईटों की रोशनी की गई। भक्तों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया…
Read More
बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान…..

बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान…..

उदयपुर 02 अप्रेल / राजस्थान विद्यापीठ कुल द्वारा संचालित श्रीमन्नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12 कक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों का उपरणा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने बताया कि कक्षा 12 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए जिसमे योगिता गायरी 86.4 प्रतिशत, हुकम सिंह सिसोदिया कृषि विज्ञान वर्ग में 85.2 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में देवराज डांगी 79 प्रतिशत, कला वर्ग में चर्बी चैधरी 80.20 प्रतिशत में उर्तीण रहे।   10वीं का परीक्षा…
Read More
सांसद डॉ रावत ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने देश भर में रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का सुझाव संसद में दिया

सांसद डॉ रावत ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने देश भर में रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का सुझाव संसद में दिया

-संसद में नियम 377 के अधीन प्लास्टिक प्रदूषण का मामला रखा उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने गुरुवार को संसद में देशभर में प्लास्टिक कचरे से हो रहे प्रदूषण की समस्या को उठाया और इसके निस्तारण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का सुझाव दिया। सांसद डॉ रावत ने संसद में नियम 377 के अधीन मामला रखते हुए कहा कि देश में प्लास्टिक कचरे की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जो पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए नवीन विधान व तकनीकों को…
Read More
उदयपुर बनेगा वेडिंग इंडस्ट्री का ग्लोबल सेंटर: भारत में पहली बार होगा “मार्केट मीट्स मेवाड़’ वेडिंग कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन : ऋतुराज खन्ना

उदयपुर बनेगा वेडिंग इंडस्ट्री का ग्लोबल सेंटर: भारत में पहली बार होगा “मार्केट मीट्स मेवाड़’ वेडिंग कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन : ऋतुराज खन्ना

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर आज न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में 'वेडिंग डेस्टिनेशन' के सबसे बड़े हब के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। अरावली की पहाड़ियों और पिछोला झील के किनारों पर बसे यहाँ के आलीशान महलों ने वैश्विक स्तर पर बड़े-बड़े आयोजनों की मेजबानी की है। हाल के वर्षों में उदयपुर ने कई बड़ी हस्तियों को आकर्षित किया है। चाहे वह स्टेबिन बेन, नुपूर शर्मा की शादी हो, रवीना टंडन की भव्य शादी हो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हो, या फिर विजय देवरकोंडा जैसे सितारों की उपस्थिति उदयपुर का शाही…
Read More
कायाकल्प सेवा संस्थान ने डेढ हजार लोगों को किया नशा मुक्त, वार्षिक कार्यक्रम में अभियान को और तेज करने का संकल्प

कायाकल्प सेवा संस्थान ने डेढ हजार लोगों को किया नशा मुक्त, वार्षिक कार्यक्रम में अभियान को और तेज करने का संकल्प

उदयपुर। कायाकल्प सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, उदयपुर द्वारा गुरुवार को अपने तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य में इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वे युवा रहे, जिन्होंने संस्थान की सहायता से नशे की लत को छोड़कर एक नई और सकारात्मक जिंदगी की शुरुआत की। इन युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन, उपचार और काउंसलिंग से…
Read More
भामाशाह सम्मान समारोह

भामाशाह सम्मान समारोह

उदयपुर। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-06 विजय सिंह पथिक नगर, सवीना उदयपुर में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को भामाशाह सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था। समारोह के मुख्य अतिथि गॉड ग्रेस डेंटल क्लीनिक की संचालिका डॉ. अनिता मौर्या, जैन अखिल रक्षक महावीर युवक संस्थान (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष विनोद कुमार संचेती, रोटेरियन अशोक वीरवाल तथा IIFL के विक्रम जी…
Read More
उदयपुर की जिम्नास्ट भार्गवी का इंडिया कैंप के लिए चयन

उदयपुर की जिम्नास्ट भार्गवी का इंडिया कैंप के लिए चयन

उदयपुर, 1 अप्रेल। लेकसिटी की  जिम्नास्टिक भार्गवी का इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। भार्गवी बुधवार को कैम्प में भाग लेने हेतु रवाना हुई। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि भार्गवी सिंह भाटी सब जूनियर में चयन हुआ है। यह कैम्प 1 अप्रेल से 20 अप्रेल तक पुणे में हो रहा है। सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि भार्गवी के चयन होने पर बी.एन. जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर संघ के संरक्षक राजेंद्र नलवाया, उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाहा, भरत सिंह राठौड़, संजय कोठारी, जगदीश जालानिया, डॉ. डिंपल सोलंकी, संयुक्त सचिव…
Read More
बीसीआई टूरिज्म द्वारा ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन शीघ्र, कीचन के अनदेखे नायकों को करेंगे सम्मानित

बीसीआई टूरिज्म द्वारा ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन शीघ्र, कीचन के अनदेखे नायकों को करेंगे सम्मानित

अशोका ग्रीन में हुआ पोस्टर का विमोचन उदयपुर। बीसीआई के टूरिज्म चैप्टर बीसीआई टूरिज्म की ओर से होटल एवं रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली शेफ्स को समर्पित एक विशेष और भव्य आयोजन ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन शीघ्र किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन बुधवार को अशोका ग्रीन में हुआ।कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमिता सरोच, सयुक्त निर्देशक थीं। इस अवसर पर पोस्टर विमोचन के दौरान बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट श्रद्धा गट्टानी, गौरव भंडारी (बीसीआई टूरिज्म जनरल सेक्रेटरी), स्वाति स्वरूपरिया, मुकेश माधवानी (बीसीआई संस्थापक एवं चेयरमैन), संजीव पटवा (बीसीआई उत्सव अध्यक्ष), प्रियंका…
Read More
झलक प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का अशोका ग्रीन में हुआ भव्य शुभारंभ

झलक प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का अशोका ग्रीन में हुआ भव्य शुभारंभ

पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर उत्साह और लोगों के चेहरे पर दिखी संतुष्टि उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का 1 अप्रैल को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों में इस एग्जिबिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग पहले ही दिन प्रदर्शनी का आनंद लेने पहुंचे। पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर उत्साह और लोगों के चेहरे पर दिख रही संतुष्टि ने इस आयोजन को शानदार शुरुआत दिलाई। इस अवसर पर शी सर्कल इंडिया एवं उदयपुर तम्बोला…
Read More
उदयपुर विकास प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 1 हजार 20 करोड़ का महाबजट

उदयपुर विकास प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 1 हजार 20 करोड़ का महाबजट

आधारभूत संरचनाओं के निर्माण शहर के सौंदर्यकरण और यूडीए क्षेत्रों विकास पर खर्च होंगे करोड़ों उदयपुर, 01 अप्रैल। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष प्रज्ञा केवलरमानी की मौजूदगी में 1 हजार 20 करोड़ का महत्वाकांक्षी बजट जारी किया। इस बजट में शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, ड्रेनेज, विद्युत व्यवस्था, पार्कों के विकास एवं नई परियोजनाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि इस बजट में आय एवं व्यय दोनों मदों में 1020.04 करोड़ का प्रावधान रखा गया…
Read More
error: Content is protected !!