चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों में 200 गाइड होंगे नियुक्त
प्रतापगढ़, 19 मई। चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों के पर्यटन स्थलों पर अब जल्द ही गाइड नियुक्त किये जायेंगे जो पर्यटकों को सम्बन्धित पर्यटक स्थल की पुरी जानकारी दे सकेंगे। दोनों जिलों में लगभग 200 गाइडो को प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पर्यटन गाइड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे है।पर्यटन विभाग के पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। उसके बाद चयनित गाइडो को स्थानीय स्तर के परिचय पत्र जारी किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में वर्तमान में कम गाइड होने से पर्यटकों को पर्यटन स्थल…
