चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों में 200 गाइड होंगे नियुक्त

प्रतापगढ़, 19 मई। चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों के पर्यटन स्थलों पर अब जल्द ही गाइड नियुक्त किये जायेंगे जो पर्यटकों को सम्बन्धित पर्यटक स्थल की पुरी जानकारी दे सकेंगे। दोनों जिलों में लगभग 200 गाइडो को प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पर्यटन गाइड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे है।
पर्यटन विभाग के पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। उसके बाद चयनित गाइडो को स्थानीय स्तर के परिचय पत्र जारी किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में वर्तमान में कम गाइड होने से पर्यटकों को पर्यटन स्थल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को देखते हुवे अब विभाग नये गाईडो का प्रक्षिक्षण करवा रहा है। इससे यहा आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को इन केंद्रों की जानकारी मिल सकेगी।गाइड होने के बाद पर्यटन केंद्रों पर पर्यटक भी बढ़ेंगे। इन जिलों में काफी पर्यटक स्थल है। अभी तक इनका प्रचार प्रसार व्यापक तरीके से नहीं होने से यहां पर विदेशी पर्यटकों की संख्या कम रहती है। गाइड प्रशिक्षण होने के बाद नए गाइडो को भी कार्य मिल सकेगा व पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। इसके आवेदन की तिथि 25 मई 2022 तक है।

By Udaipurviews

Related Posts

  • सुरों की मंडली संस्था की महिला विंग ने रचा इतिहास

  • उदयपुर में प्रथम संभाग स्तरीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

  • शिकातयों के निस्तारण में बरतें गंभीरता – जिला कलक्टर

  • सी.ओ. स्काउट सोनी ने ग्रहण किया कार्यभार

  • उपखण्ड व चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण

  • सीटी स्कैन में सामने आई गंभीरता

error: Content is protected !!