दिल्ली से पराजित होकर गत चैंपियन पंजाब होड़ से बाहर
आरसीए में सेमीफाइनल मुकाबले आज उदयपुर,01 दिसम्बर। नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण 27 नवम्बर से नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई और राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर चल रहा है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लीग मैच शृंखला के अंतिम दिन विभिन्न टीमों के बीच 6 मैच हुए। 16 टीम से चार ग्रुप में बंटी प्रदर्शन तालिका में श्रेष्ठ शीर्षस्थ 4 टीम के बीच 2 सेमीफाइनल शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे व 12.30 बजे आरसीए ग्राउंड में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर टीम ने बहुत ही शानदार खेल का परिचय दिया। सेमीफाइनल में विजित…
