डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम आरोहन को लेकर शहर के सभी रोटरी क्लबों की संयुक्त बैठक आयोजित
उदयपुर। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम आरोहन को लेकर शहर के सभी रोटरी क्लबों की संयुक्त बैठक एक निजी होटल में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 2026-27 के नामित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ए.के.एस. अरुण बगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर पूनम बागड़िया भी मौजूद थी। बैठक में अरुण बागड़िया ने वर्ष 2026-27 के दौरान रोटरी प्रान्त द्वारा किये जाने वाले कार्यो के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला तथा अपनी टीम से अपेक्षाओं को साझा किया। उन्होंने सभी सदस्यों से 10 से 12 अप्रेल तक होटल मेरियट में आयोजित होने वाले आगामी डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘आरोहन में अधिक से अधिक पंजीकरण करने का आग्रह…
