एवीवीएनएल द्वारा झाड़ोल में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
विद्युत क्षेत्र में संचालित योजनाओं की दी जानकारी,विद्युत के सही उपयोग को लेकर किया प्रेरितउदयपुर 29 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर 2047 के तत्वावधान में पूरे देश में प्रत्येक जिले के दो स्थानों पर उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर 2047 बिजली महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को निगम कार्यालय सहायक अभियंता झाड़ोल के पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के बीच में कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बिजली बचाओ विद्युत तारों…
