Blog

राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों के लिए नए सेवा नियम जारी

राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों के लिए नए सेवा नियम जारी

केन्द्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिग सहायक के 20 प्रतिशत पद व्यवस्थापकों के लिए आरक्षित 3 हजार ग्राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों के पदों पर होगी सीधी भर्ती       जयपुर, 03 अगस्त। सहकारिता विभाग द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स/लैम्पस) के कर्मचारियों की भर्ती,चयन प्रक्रिया एवं सेवा नियम 2022 जारी कर दिया गया है। नए नियम वर्ष 2008 में जारी सेवानियमों का स्थान लेंगे। नए नियमों में 10 जुलाई, 2017 के बाद स्क्रीनिंग की व्यवस्था को समाप्त कर राजस्थान राज्य सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से परीक्षा का आयोजन कर व्यवस्थापकों की भर्ती की जाएगी। करीब 3000 ग्राम…
Read More
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन परिलाभ हेतु 13.40 करोड़ स्वीकृत

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन परिलाभ हेतु 13.40 करोड़ स्वीकृत

जयपुर, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन परिलाभ तथा पेंशन के भुगतान के लिए 13.40 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, परिषद के समस्त सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन तथा परिलाभों का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा तथा परिषद की समस्त संपत्तियां राज्य सरकार में निहित होंगी। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सवाई मानसिंह स्टोडियम में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगी होने के कारण राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की आय नगण्य है। ऐसे में परिषद एक अलाभकारी संस्था है तथा राज्य सरकार…
Read More
एक्मो मशीन बनी जीवनदायनी

एक्मो मशीन बनी जीवनदायनी

मानव प्रयासों और नवीनतम तकनीकों के समन्वय से मिला रोगी को नया जीवन गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल टर्शिरी केयर सेंटर है| यहाँ जटिल से जटिल सफल ऑपरेशन व इलाज को डॉक्टर्स की अनुभवी टीमों द्वारा मल्टीडीसीप्लिनारी अप्प्रोच व नवीनतम तकनीकों के साथ सतत् 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है| अभी हाल ही में डूंगरपुर के रहने वाले 27 वर्षीय शशिराज (परिवर्तित नाम) ने सेल्फोस खा लिया जिसके कारण उसके हार्ट पर प्रभाव पड़ा जिसकी वजह से किडनी, लीवर, ब्रेन भी प्रभावित हुए, रोगी का बचना नामुमकिन था| रोगी का कार्डियकसाइंसेज़ टीम में हृदय शल्य चिकित्सक डॉ संजय…
Read More
इन्वेस्ट राजस्थान समिट की तैयारियों ने पकड़ा जोर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने  किया साइट का  निरीक्षण, स्टेकहोल्डर्स की ली बैठक-दिए निर्देश

इन्वेस्ट राजस्थान समिट की तैयारियों ने पकड़ा जोर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया साइट का  निरीक्षण, स्टेकहोल्डर्स की ली बैठक-दिए निर्देश

जयपुर, 3 अगस्त। प्रदेश में 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले 'इन्वेस्ट राजस्थान' समिट की तैयारियां जोरों पर है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने बुधवार को सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ अहम बैठक कर अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। श्रीमती गुप्ता ने सीतापुरा स्थित जेईसीसी भवन में बैठक के साथ मैपिंग के अनुसार साइट का भी जायजा लिया। बैठक में समिट से संबंधित सभी तैयारियां जैसे आगंतुकों, उद्यमियों, वीआईपी, मीडिया व अन्य गणमान्य की बैठक व्यवस्था, पंजीकरण, वेन्यू प्लान, पार्किंग प्लान, ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई, कानून व्यवस्था…
Read More
वोटर आईडी को आधार से जोड़ने का अभियान शुरू

वोटर आईडी को आधार से जोड़ने का अभियान शुरू

  उदयपुर, 03 अगस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विवरण को जोडने के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओें से आधार डेटा संग्रह करने का अभियान चलाया जा रहा है।मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले में यह अभियान जिला कलक्टर के सान्निध्य में 1 अगस्त से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत दो दिन के भीतर पोर्टल द्वारा 15 हजार 359 वोटर आईडी को आधार से जोड लिया गया है साथ ही गरूडा एप के माध्यम से 15 हजार 140 वोटर आईडी एवं वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से जिले में 173…
Read More
एडीजे ने किया सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण

एडीजे ने किया सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण

एमबी चिकित्सालय में भर्ती महिला को पंहुचाया सखी वन स्टॉप सेन्टरउदयपुर, 03 अगस्त। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशों के प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने एमबी चिकित्सालय में भर्ती एक जरूरतमंद महिला को सखी वन स्टॉप पहुंचाया और केन्द्र प्रभारी को महिला की उचित देखभाल के साथ काउंसलिंग कर परिवार का पता लगाने व पुनर्वासित करने के निर्देश दिण्। एडीजे शर्मा ने बताया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मनोचिकित्सा ईकाई में कुछ दिनों पूर्व…
Read More
विधि विभाग की शासन सचिव ने ली बैठक

विधि विभाग की शासन सचिव ने ली बैठक

उदयपुर, 03 अगस्त। राज्य सरकार के विधि विभाग की शासन सचिव श्रीमती अनुपमा राजीव बिजलानी ने पीडि़त पक्ष को शीघ्र न्याय दिलवाने एवं इस कार्य में अभियोजन पक्ष को आ रही परेशानियों के निस्तारण के संबंध में सर्किट हाऊस उदयपुर में जिला कलक्टर, लोक अभियोजक, विशिष्ठ लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजकगण के साथ बैठक ली।बैठक में लोक अभियोजक कपिल टोडावत ने अभियोजकगण की मुख्य रूप से कार्यालय कक्ष एवं पर्याप्त स्टाफ नहीं होने की समस्या बताते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान कराये जाने का निवेदन किया। इस पर शासन सचिव श्रीमती बिजलानी ने लोक अभियोजकगण को कार्यालय कक्ष…
Read More
जन-जन तक पहुंचे महात्मा गाँधी के विचार: कलक्टर

जन-जन तक पहुंचे महात्मा गाँधी के विचार: कलक्टर

गांधी दर्शन शिविर में उदयपुर कलक्टर विशेष सत्रउदयपुर, 3 अगस्त। गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा का विशेष सत्र आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान उन्होंने गाँधी दर्शन, संविधान की अहमियत, सांप्रदायिक सदभाव, भाईचारा, आदिवासी कल्याण, अहिंसा एवं शांति आदि पर व्यापक विचार प्रस्तुत किये एवं अपने जीवन के अनुभव भी संभागियों से साझा किये।कलक्टर मीणा ने मंच से वक्तव्य देते हुए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही धर्म निरपेक्षता, शांति एवं अहिंसा पर भी विचार रखे। कलक्टर ने कहा कि हाल…
Read More
जिले के 300 गांवों में चलेगा एनवाईके का युवा क्लब विकास अभियान

जिले के 300 गांवों में चलेगा एनवाईके का युवा क्लब विकास अभियान

उदयपुर, 3 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन उदयपुर द्वारा सभी 20 ब्लॉको में 300 गांव में सघन युवा क्लब विकास अभियान प्रारंभ किया जा रहा है ।जिला युवा अधिकारी शुभम पुर्बिया ने बताया कि इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले 40 सदस्यीय दल गठित किया जा रहा है। यह अभियान दल जिले के 300 ग्रामों में प्रत्यक्ष सघन संपर्क कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अशासकीय कार्मिकों, संस्थाओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा युवाओं से संपर्क कर अभियान संदेशों से अवगत कराएगा। सघन युवा क्लब विकास अभियान में आजादी…
Read More
डाक विभाग स्कूली विद्यार्थियों के लिए लाया ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’

डाक विभाग स्कूली विद्यार्थियों के लिए लाया ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’

कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्तिउदयपुर, 03 अगस्त। भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलाटेली योजना की पहुँच को बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयास को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, डाक विभाग द्वारा ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ के नाम से एक छात्रवृत्ति योजना आरंभ की गयी है।भारतीय डाक विभाग के उदयपुर मण्डल के प्रवर अधीक्षक किशोर कुमार बुनकर ने बताया कि योजना कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों के लिए है। इसके लिए संबंधित स्कूल में फिलाटेली क्लब होना चाहिए, यदि किसी केस में स्कूल में फिलाटेली क्लब नहीं भी हो तो विद्यार्थी का फिलाटेली जमाखाता भी मान्य…
Read More
error: Content is protected !!