पुरे सम्मान के साथ फहराये तिरंगा – प्रो. सारंगदेवोत
उदयपुर 10 अगस्त / भारत की आजारी के 75वे वर्ष के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित श्रेय भारती सामुदायिक केन्द्र साकरोदा केन्द्र पर ग्रामीण महिलाओं को तिरंगा वितरण अभियान का आगाज कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, प्रभारी राकेश दाधीच, कृष्णकांत कुमावत ने किया। अपने हाथों में तिरंगा पाकर महिलाए एवं बच्चे काफी खुश हुए और उन्होने कहा कि हमें भी इस बार अपने घरों पर तिरंगा फहराने का मौका मिलेगा। तिरंगा वितरण समारोह की अध्यक्षता करते…
