स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में 71 प्रतिभाओं का किया सम्मान
उदयपुर 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 71 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने पर रमेश कुमार सीरवी उपखण्ड अधिकारी भीण्डर, चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान केन्द्र, धनपत सिंह राव विकास अधिकारी पंचायत समिति कोटड़ा, शीतल अग्रवाल सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक), डॉ.सुरेश नाहर तहसीलदार गिर्वा, मुरलीधर चोबीसा अति. जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, डॉ. वसीम अहमद उपनिदेशक श्रीसुन्दर सिंह भण्डारी जिला चिकित्सालय…
