एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिली मंजूरी
आमेर के आसपास की 34 ढाणियां जुडेंगी बीसलपुर लाइन सेभीण्डर कस्बे के लिए 29 करोड़ की पुनर्गठित शहरी जल योजनाजयपुर-उदयपुर, 18 अगस्त। जयपुर शहर के आमेर के आसपास की 34 ढाणियों के लोगों को अब बीसलपुर का मीठा पानी पीने को मिलेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 35 लाख खर्च कर इन ढाणियों को बीसलपुर की लाइन से जोड़ा जाएगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड (आरडब्ल्यूएसएसएमबी) की वित्त समिति की बैठक में इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। डॉ. अग्रवाल…
