Blog

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी-अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी-अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप

- पोस्ट मैट्रिक के लिए 13,500 रूपए तक स्कॉलरशिप - राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से मिलेगी स्कॉलरशिप जयपुर, 10 सितंबर। राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। पोस्ट मैट्रिक में 13,500 रूपए तक की छात्रवृत्ति पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें हॉस्टलर्स को 4,000 से 13,500 रूपए तक तथा डे स्कॉलर्स को 2,500 से 7,000 रूपए तक का प्रावधान…
Read More
प्रदेश में हवाई पट्टियों का होगा विस्तार<strong></strong>

प्रदेश में हवाई पट्टियों का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने 37.75 करोड़ रूपए की दी मंजूरी      जयपुर, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य की 10 हवाई पट्टियों के विस्तार एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 37 करोड़ 75 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। श्री गहलोत की मंजूरी से राज्य स्वामित्व वाली इन हवाई पट्टियों पर रनवे रीकारपैटिंग, बाउंड्री वॉल निर्माण, कंपाउंड वॉल निर्माण, हवाई पट्टी का नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्य होंगे।      इनमें कोलाना (झालावाड़) हवाई पट्टी के लिए मेगा हाइवे एवं बुद्ध मण्डावर रोड शिफ्टिंग व बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 14 करोड़, आबू रोड (सिरोही) हवाई पट्टी की रनवे रीकारपैटिंग एवं बाउंड्री वॉल की ऊंचाई में वृद्धि के लिए 4 करोड़, फलौदी (जोधपुर) हवाई पट्टी के रनवे की रीकारपैटिंग के…
Read More
माइंस विभाग द्वारा अगस्त तक पिछले साल से 614 करोड़ अधिक राजस्व जमा

माइंस विभाग द्वारा अगस्त तक पिछले साल से 614 करोड़ अधिक राजस्व जमा

अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती जारी-एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल -राजस्व वसूली में बीकानेर, राजसमंद, भीलवाड़ा और जयपुर वृत आगे -समूचे प्रदेश में टोंक कार्यालय में लक्ष्यों के विरुद्ध सर्वाधिक 197 प्रतिशत वसूल जयपुर, 10 सितंबर। राज्य के माइंस विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त माह तक 2588 करोड़ 93 लाख रुपए का रेकार्ड राजस्व अर्जित किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 614 करोड़ 63 लाख रुपए से भी अधिक हैं वहीं सामान्य वर्ष 2019-20 की तुलना में भी 968 करोड़ रु. अधिक राजस्व अर्जित किया गया है। 2020-21 में कोरोना काल के कारण समूचे देश में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने से राजस्व कम…
Read More
जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार

जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार

प्रभारी मंत्री ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के बांटे जॉबकार्ड जयपुर, 10 सितंबर। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के नए कार्यो का शुभारम्भ शनिवार को सार्वजनिक निर्माण एवं सवाईमाधोपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री भजन लाल जाटव ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साहूनगर मैदान में किया। जिला प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शहरों के हर जरूरतमंद परिवारों विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं बेरोजगार परिवारों को 100 दिन का गारन्टीसुदा रोजगार अपने ही नगरीय क्षेत्र में उपलब्ध करवा रही है। इस योजना के…
Read More
34 तपस्वीयों का एकसाथ हुआ सामूहिक पारणा 

34 तपस्वीयों का एकसाथ हुआ सामूहिक पारणा 

- आचार्य संघ के सानिध्य में हुआ आयोजन - पायड़ा पद्मप्रभु मंदिर से आयड़ तीर्थ तक निकली शोभायात्रा उदयपुर, 10 सितम्बर। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय, ब्रम्हचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पायड़ा में शनिवार को 34 तपस्विायों का सामूहिक पारणा करवाया गया। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया ने बताया कि प्रात: 7 बजे नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ आचार्यश्री ने 34 उपवासकतार्आें को इक्षु रस शांतिधारा करवाई, वासूपूज्य भगवान का विधान करवाया। सुरेश कुमार बारणोत ने पाश्र्वनाथ भगवान…
Read More
विश्व संवाद केंद्र कार्यकारिणी का गठन 

विश्व संवाद केंद्र कार्यकारिणी का गठन 

- कमल अध्यक्ष, प्रवीण सचिव, विकास कोषाध्यक्ष उदयपुर 10 सितंबर। विश्व संवाद केन्द्र साधारण सभा की बैठक हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र कार्यालय पर सम्पन्न हुई।  साधारण सभा में केन्द्र की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी रमेश शुक्ल ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में कमल प्रकाश रोहिल्ला अध्यक्ष, प्रवीण कोटिया सचिव, विकास छाजेड़ कोषाध्यक्ष, डॉ सरोज कुमार उपाध्यक्ष, नरेश यादव सह सचिव एवं डॉ सुभाष भार्गव एवं नरेंद्र सोनी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्र शेखर चौबीसा, राजस्थान क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमार, मुरलीधर, दीपक शुक्ल एवं…
Read More
मेरा शहर डूंगरपुर स्वच्छता और पर्यावरण में देश मे अव्वल आने का श्रेय जैन समाज के साधु संतों को जाता है : गुप्ता

मेरा शहर डूंगरपुर स्वच्छता और पर्यावरण में देश मे अव्वल आने का श्रेय जैन समाज के साधु संतों को जाता है : गुप्ता

जैन संतो के आशीर्वाद के बिना देश का विश्व गुरू बनना असंभव : गुप्ता - पर्यूषण महापर्व के तहत तपस्वियों का पारणा तथा भव्य शोभायात्रा निकाली उदयपुर/डंूगरपुर। सकल दिगम्बर जैन समाज सवीना, उदयपुर द्वारा पर्यूषण महापर्व के तहत तपस्वियों का पारणा किया गया तथा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम मे पूर्व सभापति नगर परिषद एवं पूर्व ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ राजस्थान राजस्थान सरकार केके गुप्ता, पूर्व सांसद तथा एआईसीसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा और उदयपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली का विशेष आतिथ्य रहा। कार्यक्रम में पूर्व सभापति गुप्ता ने जैन समाज के संतो का बखान किया तथा कहा कि यह संत…
Read More
लंपी बीमारी से ग्रस्त औषधि से युक्त लडडू पंचायत समिति सायरा के कड़ेच गांव में गायों को खिलाये गए

लंपी बीमारी से ग्रस्त औषधि से युक्त लडडू पंचायत समिति सायरा के कड़ेच गांव में गायों को खिलाये गए

उदयपुर,10सितंबर 22। गौ सेवा समिति,आहुति सेवा संस्थान एवं जन सहयोग से गौमाता में फैली हुई लंपी बीमारी से ग्रस्त गायों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए विशेष प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि से युक्त लडडू पंचायत समिति सायरा के कड़ेच गांव में में  गायों को खिलाये गए। गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश राजपुरोहित ने बताया कि उंडीथल गाँव मे गोगुंदा तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान ने  लंपी बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित ग्राम वासियों को जन जागरण का संदेश दिया। आहुति सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.विक्रम मेनारिया ने बताया कि विशेष प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि…
Read More
सामुदायिक चिकित्सा विभाग, जीएमसीएच ने 10 सितंबर को एनएमसी दिशानिर्देशों के अनुसार परिवार गोद लेने के कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

सामुदायिक चिकित्सा विभाग, जीएमसीएच ने 10 सितंबर को एनएमसी दिशानिर्देशों के अनुसार परिवार गोद लेने के कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

सामुदायिक चिकित्सा विभाग, जीएमसीएच ने 10 सितंबर को एनएमसी दिशानिर्देशों के अनुसार परिवार गोद लेने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्रों को गांव ले जाने वाली बसों को डीन डॉ डीसी कुमावत ने डॉ मुकुल दीक्षित एचओडी, कम्युनिटी मेडिसिन के साथ डॉ मनजिंदर, एडिशनल प्रिंसिपल, डॉ हेमलता मित्तल, डॉ मेधा माथुर, डॉ अंजना वर्मा, डॉ जिग्नासा पटानी, डॉ. सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डॉ ज्योति जैन और डॉ सुरेश चौधरी। इस कार्यक्रम के तहत, एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को गोद लेंगे और स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करेंगे। यह परिवार गोद लेने का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में…
Read More
लम्पी स्किन डिजीज: कलक्टर ने वीसी के जरिए ली बैठक

लम्पी स्किन डिजीज: कलक्टर ने वीसी के जरिए ली बैठक

लम्पी से निपटने के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी-कलक्टर मीणाउदयपुर, 10 सितंबर। लंपी से गौवंश को बचाने के लिए उदयपुर प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को वीसी के जरिए जिले के समस्त उपखण्ड एवं विकास अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक ली और जिले में लम्पी संक्रमण की रोकथाम व बचाव को लेकर चर्चा की।जिला कलेक्टर ने कहा लंपी से गोवंश को बचाने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए उदयपुर वासियों ने जो एकजुटता का परिचय देते हुए जो सराहनीय प्रबंधन किया, वहीं प्रबंधन…
Read More
error: Content is protected !!