राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डः बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा—2022 के मास्टर प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी जारी
जयपुर, 4 जुलाई । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 18 जून, 2022 को आयोजित बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, (प्रथम प्रश्न पत्र- परीक्षा कोड 118A, द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 118B) एवं 19 जून, 2022 को आयोजित वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, (प्रथम प्रश्न पत्र- परीक्षा कोड 119A, द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 119B) के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी अथवा किन्ही प्रश्न अथवा इसके या इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित…
