आदि महोत्सव कोटड़ा की तैयारियां अंतिम चरण पर जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
उदयपुर 25 सितंबर। पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान वाली लेकसिटी के पर्यटकों को सुरम्य ग्रामीण क्षेत्रों की ओर उन्मुख करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे आदि महोत्सव कोटडा 2022 की तैयारियां अंतिम चरण पर है। उदयपुर जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग व पर्यटन विभाग द्वारा जिले के जनजाति अंचल कोटड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विविध नवाचारों से युक्त इस महोत्सव में जहां विभिन्न संस्कृतियों का समन्वय देखने को मिलेगा, वहीं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जारी है। देश के विभिन्न शहरों से नामचीन कलाकार पहुंच रहे…
