राजस्थान में ईस्ट-वेस्ट कॉरीडोर के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 76 के कोटा बाईपास पर केबल स्टे ब्रिज के निर्माण एवं रखरखाव की परियोजना पूरी हुई
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राजस्थान में ईस्ट-वेस्ट कॉरीडोर के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 76 के कोटा बाईपास पर केबल स्टे ब्रिज के निर्माण एवं रखरखाव की परियोजना पूरी हो गई है। ट्वीटों की एक श्रृंखला में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार हमारे देश में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही है। श्री गडकरी ने कहा कि चंबल नदी पर 1.4 किमी केबल-स्टे पुल का निर्माण लगभग 214 करोड़ रुपये के कुल कैपेक्स के साथ किया गया था तथा इसका उद्घाटन…
