डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी की हुई रिहाई
दो महीने छह दिन बाद जेल से आई बाहर उदयपुर, 13 फरवरी: फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में दो महीने से अधिक समय से उदयपुर की केन्द्रीय कारागृह में न्यायिक हिरासत में चल रही बालीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेताम्बरी को शुक्रवार को रिहाई हो गई। उनके एडवोकेट कमलेश दवे के जमानती दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद वह जेल से बाहर आईं। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद एडवोकेट कमलेश दवे ने शाम पांच बजे आदेश की प्रति उदयपुर की संबंधित कोर्ट एसीजेएम-4 में प्रस्तुत किए। साथ ही पचास—पचास हजार रुपए…
