Blog

कचौड़ी बस्ती में जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न

कचौड़ी बस्ती में जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न

उदयपुर, 1 जून। उदयपुर जिले की गोगुंदा पंचायत समिति के पडावली कला गांव कचौड़ी बस्ती में बुधवार को जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की बैठक रखी गई जिसमें जल जीवन मिशन के तहत परियोजना का 5 प्रतिशत जन सहयोग जमा करवाने हेतु चर्चा की गई।बैठक में बताया कि इस परियोजना का संचालन ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किया जाएगा। सभी ने अपनी सहमति जताते हुए जन सहयोग राशि जमा करवाने का निर्णय लिया। इसके तहत बैंक खाता खुलवा दिया गया है और जन सहयोग राशि 3 जून 2022 को जमा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच सीताबाई ने…
Read More
उदयपुर के दर्शन ने लॉन टेनिस मैराथन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उदयपुर के दर्शन ने लॉन टेनिस मैराथन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कलक्टर मीणा ने दर्शन का किया सम्मानउदयपुर, 1 जून। उदयपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र दर्शन सिंह बिष्ट ने लोंगेस्ट लॉन टेनिस मैराथन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दर्शन ने बताया कि उदयपुर के नवरतन स्थित वैकुण्ठा अकेडमी में 15 घंटे 30 मिनट लगातार टेनिस खेल कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं। इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने दर्शन सिंह मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कलक्टर ने दर्शन को बधाई देते हुए उसकी उपलब्धि को जिले का गौरव और अन्य खेल प्रतिभाओं के लिए प्रोत्साहनदायी बताया। इस अवसर पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा व दर्शन के पिता…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ को मिली बड़ी सौगात

महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ को मिली बड़ी सौगात

राज्य सरकार ने मायरा की गुफा के विकास के लिए दी 540.44 लाख रुपयों की स्वीकृतिउदयपुर, 1 जून। मेवाड़ गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन व शौर्य से जुड़े स्थलों के विकास के लिए सतत प्रयासरत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की मुहिम धीरे-धीरे रंग ला रही है। महाराणा प्रताप जयंती से ठीक पहले राज्य सरकार ने उदयपुर जिले के गोगुन्दा में स्थित महाराणा प्रताप से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल मायरा की गुफा के लिए पांच करोड़ चालीस लाख चवालिस हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर मेवाड़ वासियों को बड़ी सौगात प्रदान की है। महाराणा प्रताप के…
Read More
तथ्यों के आधार पर इतिहास के पुनर्लेखन की आवश्यकता – प्रो. सारंगदेवोत

तथ्यों के आधार पर इतिहास के पुनर्लेखन की आवश्यकता – प्रो. सारंगदेवोत

प्रताप की 482 वीं जयंती परमहाराणा प्रताप की सैन्य नीति का सामरिक महत्वविषय पर संगोष्ठी का हुआ आयेाजनयुवा प्रताप को रॉल मॉडल मान प्रेरणा ले - कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोशालउदयपुर 01 जून / वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान की ओर से बुधवार को कुलपति सचिवालय के सभागार में ‘‘ महाराणा प्रताप की सैन्य नीति का सामरिक महत्व ’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व ले. जनरल एन.के. सिंह ने कहा कि महाराणा उदय सिंह से लेकर महाराणा अमर सिंह के घटनाक्रम को…
Read More
भूमि पूजन के साथ टाउनहाॅल में भव्य श्याम दरबार का निर्माण शुरु

भूमि पूजन के साथ टाउनहाॅल में भव्य श्याम दरबार का निर्माण शुरु

-4 जून को होगी श्री खाटू भजन संध्याउदयपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 4 जून को यहां टाउन हाॅल प्रांगण में होने वाले सातवें भव्य श्री श्याम महोत्सव में सजने वाले बाबा श्याम के दरबार का निर्माण बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुरु हो गया। दरबार 61 फीट उंचा होगा जिसमें 22 फीट पर बनने वाले तोरणद्वार के बीच प्रभु श्याम विराजेंगे।श्री श्याम मित्र मंडल के सुनील बंसल ने बताया कि टाउनहाॅल में बुधवार को सुबह महोत्सव स्थल पर ष्याम गंगाजल का छिडकाव कर पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से पंडित जगदीश चैबीसा ने भूमि पूजन करवाया। इसके…
Read More
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2022-अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2022-अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया में कुल 6 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त जयपुर, 31 मई। राजस्थान में रिक्त होने वाली चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को पांच उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जोगाराम ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, श्री मुकुल बालकृष्ण वासनिक एवं श्री प्रमोद कुमार ने तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री घनश्याम तिवाड़ी व निर्दलीय उम्मीदवार श्री सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को नाम…
Read More
एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

राज्य सरकार ने राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2015 की कार्यशील अवधि को दो वर्ष बढ़ाया राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोड शो का आयोजन जयपुर, 31 मई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2015 की कार्यशील अवधि 31-05-2022 को आगामी दो वर्ष 31-05-2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। यह अवधि नवीन पर्यटन इकाई नीति या अन्य कोई आदेश जारी होने तक जो भी पहले हो तक प्रभावी रहेगी। राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2015 के तहत पूर्व में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म सेक्टर को मिलने वाले लाभ नवीन पर्यटन इकाई नीति जारी होने तक…
Read More
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

जयपुर, 31 मई । सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक ओम प्रकाश चंद्रोदय, सहायक निदेशक श्रीमती कमला सोखिया एवं पूछताछ सहायक विनोद शर्मा  को उनकी अधिवार्षिक आयु पूर्ण करने पर मंगलवार को डीआईपीआर परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं उन्हें साफा व माला पहना कर सम्मानित किया। सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक ने चंद्रोदय, श्रीमती सोखिया एवं विनोद शर्मा की वर्षों तक की गई राजकीय सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।  इस अवसर पर…
Read More
ट्रक चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार व ट्रक बरामद

ट्रक चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार व ट्रक बरामद

थाना सवीनाः- दिनांक 12.02.22 को प्रार्थी हरिश पिता नानालाल पुर्बिया निवासी अम्बामाता घाटी पुलिस थाना सवीना जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरा ट्रक टाटा 407 जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर आर.जे.27 जीसी 7133 को रात्रि में घर के बाहर से कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 65/22 धारा 379 आई.पी.सी. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार के निर्देशानुसार अशोक मीणा अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक शहर व जरनैल सिंह वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में रविन्द्र चारण थानाधिकारी थाना सवीना मय टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकी सहायता से अभियुक्त पंकज…
Read More
आवाज अभियान के अंतिम दिन पुलिसकर्मियो व सुरक्षा सखियो की वाहन रैली का आयोजन

आवाज अभियान के अंतिम दिन पुलिसकर्मियो व सुरक्षा सखियो की वाहन रैली का आयोजन

उदयपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण हेतु अपराधो के प्रति महिलाओं में जागरूकता पैदा करने एवं उन्हे कानूनी जानकारी देने के लिए आवाज अभियान का उदयपुर में आयोजन किया गया था। आवाज अभियान के अन्तर्गत अभियान के अंतिम दिन आज उदयपुर शहर में महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिसकर्मियो व सुरक्षा सखियों की वाहन रैली निकाली गई। जिसको अशोक कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में नोडल अधिकारी श्रीमती चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक उपस्थित रहे।
Read More
error: Content is protected !!