1 करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
कार्यक्रम से जन-जन तक पहुंचेगा देशभक्ति, भाईचारे और तरक्की का संदेश-मुख्यमंत्री -स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान व संघर्षों से हासिल हुई आजादी -75 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में हासिल की शानदार उपलब्धियां -शिक्षा एवं स्वास्थ्य में राजस्थान बन रहा मॉडल स्टेट जयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान में शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के 1 करोड़ बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। मुख्य समारोह मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षा विभाग तथा…
