Blog

कोटड़ा महोत्सव 27 को, कलक्टर आज कोटड़ा में लेंगे तैयारी बैठक

कोटड़ा महोत्सव 27 को, कलक्टर आज कोटड़ा में लेंगे तैयारी बैठक

उदयपुर, 10 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर से तीन दिवसीय जनजाति कोटड़ा महोत्सव 2022 पंचायत समिति कोटड़ा मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। कोटडा महोत्सव की तैयारी एवं आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों की बैठक 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में पंचायत समिति कोटडा सभागार में आयोजित होगी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के उपायुक्त एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत ने बताया कि कोटडा महोत्सव में जनजाति कलाओं का प्रदर्शन, जनजाति पारंपरिक खेलकूद, कोटड़ा की संस्कृति यथा रहन-सहन, आभूषणों का प्रदर्शन व  सांस्कृतिक कार्यक्रम, काष्ठ,…
Read More
राजस्व वृद्धि के लक्ष्यों पर समय पर हासिल करें-डॉ.सुरपुर

राजस्व वृद्धि के लक्ष्यों पर समय पर हासिल करें-डॉ.सुरपुर

मुख्य आयुक्त राज्यकर ने ली उदयपुर व भीलवाड़ा के अधिकारियों की बैठकउदयपुर 10 सितंबर। राजस्थान के मुख्य आयुक्त राज्यकर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने उदयपुर प्रवास के दौरान उदयपुर एवं भीलवाड़ा संभाग के समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। उन्होंने राजस्व वृ़िद्ध के दृष्टिगत आयोजित बैठक में जीएसटी और वेट राजस्व संग्रहण की छीजत को रोकने एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और राजस्व वृद्धि के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दोनों संभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।वेट और जीएसटी राजस्व की कमी पर हुई चर्चाबैठक में वेट और जीएसटी राजस्व की कमी के प्रमुख कारणों पर चर्चा हुई। मुख्य…
Read More
राजीविका के उत्पादों को मिलेगा मंच,अब राजीविका का हुआ ग्रामीण हाट

राजीविका के उत्पादों को मिलेगा मंच,अब राजीविका का हुआ ग्रामीण हाट

जिला कलेक्टर का नवाचारदेशी और विदेशी पर्यटक भी आसानी से खरीद सकेंगे राजीविका के उत्पादउदयपुर 10 सितंबर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा का उदयपुर कार्यकाल नवाचारों का पर्याय रहा है और अब उनके नवाचारों में एक और हिस्सा जुड़ गया है। कलेक्टर की पहल पर उद्योग विभाग का ग्रामीण हाट अब राजीविका को आवंटित कर दिया गया है। इससे अब राजीविका की महिलाओं के उत्पादों को मंच मिल पाएगा। कलेक्टर की पहल से जिले के 20800 स्वयं सहायता समूहों की 2 लाख 50 हजार महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनिल पहाडि़या ने जब कलेक्टर ताराचंद मीणा और…
Read More
जिला स्तरीय दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी सम्पन्न

जिला स्तरीय दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी सम्पन्न

उदयपुर, 10 सितंबर। उदयपुर के सूचना केंद्र में आयोजित विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आर्ट की दो दिवसीय इंस्पायर आर्ट प्रदर्शनी शनिवार को सम्पन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी प्रकाशचंद्र माहेश्वरी व के.बी.खटोड़ रहे, अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने की।विद्यालय के ड्राइंग टीचर रामचंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन उदयपुर जिले के सीडलिंग पब्लिक स्कूल, एमडीएसएम, एमवीएम, इंडो अमेरिकन स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल के 400 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी देखी। इस दौरान प्रिंसिपल राखी सिंह, पुष्पा आंचलिया और यसदेव सिंह भी मौजूद थे। विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत ही मनोरम, ज्ञानवर्धक एवं अनुकरणीय…
Read More
नये औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने में सीए की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण-डॉ. सुरपुर

नये औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने में सीए की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण-डॉ. सुरपुर

मुख्य आयुक्त राज्यकर ने विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं व्यावसायिक संगठनों, टैक्स बार व सीए प्रतिनिधियों से किया संवादउदयपुर, 10 सितंबर। वाणिज्यिक कर विभाग राजस्थान के मुख्य आयुक्त राज्यकर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने शनिवार को उदयपुर प्रवास के दौरान शहर की होटल रेडिसन ब्लू में उदयपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों, कर सलाहकारों से संवाद किया।मुख्य आयुक्त डॉ. सुरपुर ने नये औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने में सीए की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आरआईआईपीएस व अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी उद्योग जगत को समझाने और पूँजी निवेश को बढ़ाने का आव्हान किया। मुख्य आयुक्त ने…
Read More
लेकसिटी में जादूई रोमांच का समापन आज,171वें शो के साथ होगा समापन

लेकसिटी में जादूई रोमांच का समापन आज,171वें शो के साथ होगा समापन

उदयपुर 10 सितंबर।  लेकसिटी के सुखाड़िया रंगमंच पर जारी उदयपुर की बेटी जादूगर आंचल के जादूई का समापन रविवार 11 सितंबर को रात्रि 8 बजे होगा। जादूई शो के डायरेक्टर गिरधारीलाल कुमावत ने बताया कि  लगातार अपने प्रदर्शन से मनोरंजन करते हुए सभी का दिल जीतने वाली आंचल उदयपुर की इस धरा पर एक और रिकॉर्ड बनाने जा रही है जब उदयपुर में लगातार 100 दिन तक जादुई करतबों से मनोरंजन करते हुए टाऊन हॉल के सुखाड़िया रंगमंच पर अपना 171वां रोमांचक शो पेश करेगी,। समापन समारोह में उदयपुर के ‌पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा सहित अनेक गणमान्य…
Read More
चार दिवसीय ट्रान्सटिबियल मोड्यूलर प्रोस्थेसिस फीटिंग कार्यशाला सम्पन्न

चार दिवसीय ट्रान्सटिबियल मोड्यूलर प्रोस्थेसिस फीटिंग कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर, 10 सितम्बर। दिव्यांगों के जीवन में सुगमता लाने के लिए  निरन्तर सार्थक कार्य करने वाली नारायण सेवा संस्थान में 7 से 10 सितम्बर तक चार दिवसीय फिटमेंट ऑफ ट्रान्सटिबियल मोड्यूलर प्रोस्थेसिस कार्यशाला शनिवार को सेवामहातीर्थ परिसर में सम्पन्न हुई। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम जर्मनी की ऑटो-बॉक कम्पनी के ट्रेनर डॉ. संतोष राउत के निर्देशन में हुआ। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में संचालित फेब्रीकेशन यूनिट को ओर उन्नत और तकनीक रूप से समृद्ध बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के लगभग 25 सदस्य डॉक्टर्स एवं टेक्नीशियन ने हिस्सा लिया। पीएण्डओ विभाग के प्रभारी…
Read More
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…धूमधाम से किया गया विसर्जन

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…धूमधाम से किया गया विसर्जन

उदयपुर। गणपति बप्पा मोरया… मंगलमूर्ति मोरया… शहर में आज दस दिवसीय गणपति महोत्सव भगवान गणेश के विसर्जन के साथ हुआ संपन्न। शहर में चारों और गणपति बप्पा मोरिया अगले बरसे तू जल्दी आ.. के जय घोष के साथ भगवान गणेश का विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया विसर्जन। जिसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहते थे। हर तरफ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी। गाजे-बाजे, साउण्ड सिस्टम के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।…
Read More
32 व 10 उपवास करने वाले तपस्वियों की निकाली भव्य शोभायात्रा

32 व 10 उपवास करने वाले तपस्वियों की निकाली भव्य शोभायात्रा

- 108 रजत कलश से पाश्र्वनाथ भगवान का महाअभिषेक - पर्युषण के अन्तिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया - 34 तपस्वीयों का सामूहिक पारणा आज उदयपुर, 9 सितम्बर। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय, ब्रम्हचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पायड़ा में  दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया ने बताया कि प्रात: 7 बजे नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ आचार्यश्री ने 34 उपवासकतार्आें को 108 रजत कलश से पाश्र्वनाथ भगवान का महाअभिषेक…
Read More
आयोजनों की सूचना 7 दिन पूर्व ऑनलाइन देना अनिवार्य

आयोजनों की सूचना 7 दिन पूर्व ऑनलाइन देना अनिवार्य

पुलिस और प्रशासन के तकनीकी सहायकों और सूचना सहायकों का प्रशिक्षण आज उदयपुर 9 सितंबर। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों की सूचना आयोजनकर्ता द्वारा 7 दिन पूर्व एसएसओ पोर्टल के माध्यम से दिया जाना अनिवार्य किया गया है जिससे कि प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा सके। एडीएम प्रभा गौतम ने जिला पुलिस अधीक्षक, समस्त उपखंड अधिकारियों एवं समस्त थानाधिकारियों को पत्र लिख कर बताया है कि सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा प्रदर्शन, रैली के संबंध में आयोजक द्वारा आज्ञा प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन पोर्टल दिनांक 21 जुलाई से लाईव किया गया है। एडीएम ने बताया…
Read More
error: Content is protected !!