उदयपुर जिले में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के संबंध में सरपंच संवाद कार्यक्रम
उदयपुर, 30 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2022 के अंतर्गत शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सरपंच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले की समस्त पंचायत समितियों के चुने हुए सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। सरपंच संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख सुश्री ममता कुंवर ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वच्छाग्रहियों, स्वच्छता कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों को आपसी सहयोग व समन्वय से कार्य करने की बात कही। जिला परिषद के…
