Blog

समाज की सज्जनशक्ति देश को समय दे – विजयानंद 

समाज की सज्जनशक्ति देश को समय दे – विजयानंद 

विजय दशमी पर संघ का विशाल पथ संचलन  पहला छोर घंटाघर तो दूसरा छोर सूरजपोल पर  गणवेशधारी स्वयंसेवकों की कदमताल देखते रह गए शहरवासी  उदयपुर, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक विजयानंद ने आह्वान किया है कि समाज की सज्जनशक्ति देश की समस्याओं के समाधान के लिए देश को समय दे। हर व्यक्ति देश के लिए दो साल का समय समर्पित करे। यदि एक साथ संभव नहीं है तो नियमित रूप से कुछ समय देश के लिए निकाले। जहां हम रहते हैं, उस गली-मोहल्ले-गांव को समस्यामुक्त करने के लिए स्वयं को अग्रेषित करें। वे बुधवार…
Read More
तैलिक साहू समाज पाँच दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का समापन

तैलिक साहू समाज पाँच दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का समापन

उदयपुर, 5 अक्टूबर। साहू समाज का पाँच दिवसीय सामाजिक गरबा महोत्सव पूरे परवान पर चल रहा है जिसका समापन बुधवार 5 अक्टुबर, 2022 को सामाजिक सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हुआ। तैलिक साहू समाज अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश साहू (पूर्व पार्षद) ने बताया कि समाज का गरबा महोत्सव, माँ कर्मा गार्डन भुवाणा में आयोजित किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द जी कटारिया, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, नगर निगम उदयपुर के महापौरएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य वीरेन्द्र वैष्णव, कांग्रेस के विवेक कटारा एवं दिनेश श्रीमाली, पार्षद देवेन्द्र साहू व विशिष्ठ अतिथि समाज के भामाशाह उपस्थित…
Read More
हार्टफुलनेस ध्यान के वैश्विक गुरु ‘दाजी’ 7 अक्टूबर से जिले के दौरे पर

हार्टफुलनेस ध्यान के वैश्विक गुरु ‘दाजी’ 7 अक्टूबर से जिले के दौरे पर

....अब तनावमुक्त जीवन के लिए ध्यान अभ्यास करेगा उदयपुर उदयपुर, 5 अक्टूबर । हार्टफुलनेस संस्थान मुख्यालय कान्हा शांतिवन हैदराबाद के वैश्विक गुरु कमलेश डी. पटेल 'दाजी' 7 अक्टूबर से जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वैश्विक गुरु के सानिध्य में उदयपुरवासियों को ध्यान के विभिन्न सत्रों का लाभ प्राप्त होगा। ध्यान सत्र आयोजन समिति प्रभारी एवं प्रदेश के ख्यात हार्टफुलनेस प्रशिक्षक आरएएस मुकेश कुमार कलाल ने बताया कि वैश्विक गुरु दाजी 6 अक्टूबर से उदयपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे 6 अक्टूबर को सुबह 7 बजे रतलाम से बाँसवाड़ा पहुंचेंगे और यहां पर एक ध्यान सत्र को संबोधित…
Read More
ओडा निवासी अमरलाल गमेती के बच्चों को मिलेगा पालनहार का लाभ

ओडा निवासी अमरलाल गमेती के बच्चों को मिलेगा पालनहार का लाभ

बाल संरक्षण संकल्प यात्रा के दिखाई दे रहे सुखद परिणाम एक दर्जन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन तैयार कराए यात्रा में दिखाई जा रही शिक्षाप्रद फिल्म डाल रही बच्चों पर गहरा प्रभाव उदयपुर 5 अक्टूबर। बाल अधिकारिता विभाग, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वावधान में जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे बाल संरक्षण संकल्प यात्रा में सुखद परिणाम देखने को मिल रहे है। बुधवार को ओडा ग्राम पंचायत की गोदावतों का पाडा में यात्रा के दौरान कई व्यक्तियों के सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के आवेदन तैयार किए गए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दस्तक दी गई एवं योजनाओं के…
Read More
समाज कल्याण सप्ताह के तहत नारी निकेतन एवं बालिका गृह उदयपुर में हुई संगोष्ठी

समाज कल्याण सप्ताह के तहत नारी निकेतन एवं बालिका गृह उदयपुर में हुई संगोष्ठी

उदयपुर 5 अक्टूबर। समाज कल्याण सप्ताह के तहत आज महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर नारी निकेतन एवं बालिका गृह में आवासित बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ विचार संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी में आवासितों को गृह में नियमित दिनचर्या, संयमित आहार एवं व्यवहार के साथ रहने की सीख दी गई। गृह में बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के आधार पर तैयार किये गये उत्पादों की अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य अतिथि संगीता देथा सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यक्षता मान्धाता सिंह राणावत उपनिदेशक सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग, डॉ. शिल्पा मेहता सदस्य बाल कल्याण समिति, चन्द्रकान्ता एवं…
Read More
68वां वन्यजीव सप्ताह-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईको ट्रेल भ्रमण का आयोजन

68वां वन्यजीव सप्ताह-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईको ट्रेल भ्रमण का आयोजन

उदयपुर 5 अक्टूबर। वन विभाग द्वारा मनाए जा रहे 68वें वन्यजीव सप्ताह के तहत प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक मेवाड़ डायवर्सिटी पार्क अम्बेरी में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईको ट्रेल भ्रमण का आयोजन किया गया। स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ये कुल 33 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागियों सहित अन्य विद्यालयों से भी आए 127 विद्यार्थियों ने ईको ट्रेल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान रिटायर्ड सहायक वन संरक्षक एवं पक्षीविद् सतीश कुमार शर्मा, विनय दवे पक्षीविद् ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं वन्यजीवों की उपयोगिता सम्बधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। भ्रमण एवं प्रतियोगिता के दौरान विभाग के…
Read More
लव-कुश वाटिका में स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण

लव-कुश वाटिका में स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण

वनों को करीब से जाना, 68वां वन्यजीव सप्ताह हर्षोल्लास से मनाया उदयपुर 5 अक्टूबर। 68वें वन्यजीव सप्ताह के तहत् बुधवार को माछला मगरा में विकसित किये जा रहे लव-कुश वाटिका में स्कूल के बच्चों व शहरवासियों को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर के खैरवा मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), आर.के. जैन वन संरक्षक, मुकेश सैनी उप वन संरक्षक, सुपांग शशि उप वन संरक्षक उदयपुर(उत्तर), ओ.पी. सुथार, सुशील सैनी, विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी, पर्यावरणविद् डॉ. सतीश शर्मा, पक्षीविद देवेन्द्र मिस्त्री, श्रीमाली,  कनिष्क कोठारी, वन्यजीव रेस्क्यू टीम के चमनसिंह तथा…
Read More
अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम

अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम

डदयपुर, 5 अक्टूबर। अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आज हिरण मगरी सेक्टर 3 में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया। संस्थान के निदेशक श्री राजीव सुराणा ने इस अवसर पर अनुष्का एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा 15 फ़ीट ऊँचे रावण का निर्माण किया गया। इस पर्व को अन्याय पर न्याय,  बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैं। विद्यार्थियों द्वारा रावण के दस सर् के समान ही आज की शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस बुराईयों का सामना करना पड़ रहा है:- डिजिटल डिपेंडेंसी, सेंडेंटरी लाइफ स्टाईल, नेगेटिव थिंकिंग, गिविंग अप एटीट्यूड, अनहेल्दी फूड हैबिट्स,…
Read More
त्योहार के इस मौसम के दौरान, यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे ने 179 विशेष सेवाओं (जोड़े में) की अधिसूचना जारी की

त्योहार के इस मौसम के दौरान, यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे ने 179 विशेष सेवाओं (जोड़े में) की अधिसूचना जारी की

ये 179 विशेष सेवाएं 2269 फेरे पूरी करेंगी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना तैयार की गयी है त्योहार के इस मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे इस साल छठ पूजा तक 179 विशेष ट्रेनों (जोड़े में) के 2269 फेरों का संचालन करेगा। दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा आदि रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए इन विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।  …
Read More
सहायक नगर नियोजक के 43 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

सहायक नगर नियोजक के 43 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

10 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा 10 अक्टूबर से 9 नवंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा मूल्यांकन में स्केलिंग/मोडरेशन/ नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपनाया जा सकेगा। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग…
Read More
error: Content is protected !!