चैन स्नैचिंग के मामले में शातिर अभियुक्त रिंकु के साथ सह अभियुक्त महेन्द्र गिरफ्तार
थाना गोवर्धनविलासः-जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर, विकास शर्माके निर्देशानुसार, कुंदन कवंरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भूपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में संजीव स्वामी थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा थाने के प्रकरण संख्या 307/22 धारा 392/34 भादस में चैन स्नैचिग मामले में वांछित आरोपी रिंकु उर्फ बाठीया पुत्र मोहनलाल निवासी अदकालिया, सलुम्बर, व महेन्द्र पुत्र कमलचन्द निवासी डाकण कोटडा फला कीराखेत, सवीना जिला उदयपुर को प्रोडक्शन वारण्ट से केन्द्रीय कारागृह उदयपुर से आज दिनांक 12.10.2022 को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में दोनो ने बताया कि दिनांक 20.6.2022 को सुबह के समय द्वारकापुरी, हाउसिंग बोर्ड योजना के सामने, सेक्टर…
