केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हमला, बोले
— चोला बदलने से चाल-चलन और चरित्र नहीं बदलता... उदयपुर। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, यूपीए का नाम बदलकर इंडिया गठबंधन किया है, किन्तु चोला बदलने से नेताओं का चाल, चलन और चरित्र नहीं बदलता। उन्होंने जी—20 समिट पर कांग्रेस के नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता दिवालियापन की है। केन्द्रीय मंत्री गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शाहपुरा कस्बे में रोड शो के बाद सभा को संबोधित किया। केन्द्रीय…
