मेघवाल की पुस्तक राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प का लोकार्पण
उदयपुर, 19 सितंबर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल की हाल ही प्रकाशित राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प पुस्तक का लोकार्पण किया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने लेखक पन्नालाल मेघवाल के कला, संस्कृति एवं विरासत लेखन कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कला, संस्कृति एवं विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के हिमायती हैं। उन्होंने कहा मुझे यह जानकर कर प्रसन्नता हुई कि लेखक मेघवाल ने कला संस्कृति एवं विरासत पर 15 पुस्तकें लिखीं हैं। उनके 750 से अधिक आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। लेखक…
