कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नानीबाई का मायरा
उदयपुर, 22 सितम्बर। भक्त के लिए दौड़े चले आने वाले भक्तवत्सल भगवान के प्रिय भक्त नरसी पर भगवद कृपा का वर्णन करने वाली कथा शुक्रवार को आयड़ स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुरू हुई। कलश यात्रा के साथ शुरू हुई इस कथा के पहले दिन कथावाचिक तारा दीदी ने भक्त नरसी की जीवनी, पारिवारिक स्थिति के वर्णन तथा भगवद चरण में अनुराग का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में भाव विभोर हो गए। कथा से पूर्व कलश यात्रा आयड़ स्थित चारभुजा नाथ के मंदिर से निकली। बड़ी संख्या में मातृशक्ति भजन गाते चली। कलश यात्रा कथा स्थल लक्ष्मी नारायण…
