Blog

फतहसागर की लहरों पर गूंजा मतदान का संदेश

फतहसागर की लहरों पर गूंजा मतदान का संदेश

स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से हुआ अनूठा आयोजन कायाकिंग ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में दिखा उत्साह हजारों लोगों ने मतदाता शपथ लेकर किए हस्ताक्षर उदयपुर, 22 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत शुक्रवार को झीलों की नगरी उदयपुर में अनूठा आयोजन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से फतहसागर झील में कायाकिंग ड्रेगन बोट रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिला प्रशासन और युआईटी टीम के बीच हुई स्पर्धा में लबालब भरी फतहसागर झील में लहरों पर…
Read More
जीवन में धर्म तप साधना से दूर रहें तो जीवन का नहीं होगा कल्याणःःसुकनमुनि

जीवन में धर्म तप साधना से दूर रहें तो जीवन का नहीं होगा कल्याणःःसुकनमुनि

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से सिंधी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने चातुर्मास के अवसर पर प्रातः कालीन धर्म सभा में कहां कि आगम की वाणी भगवान महावीर की वाणी है। इस वाणी को सुनने मात्र से कई कई लोगों का कल्याण हो गया है। इस वाणी से कई लोगों ने अपनी आत्मा को शुद्ध किया है और आत्म ज्ञान प्राप्त किया है। संसार में जितनी भी वस्तुए हैं, जितने भी जीव हैं उनमें से कोई भी शाश्वत नहीं है। सभी संसार में अल्पकालिक है। यह जीवन छोटा सा…
Read More
रमा मेहता जन्मशताब्दी समारोह शनिवार को सारा राय देगी मुख्य व्याख्यान 

रमा मेहता जन्मशताब्दी समारोह शनिवार को सारा राय देगी मुख्य व्याख्यान 

अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक विक्रम सेठ भी भाग लेंगे ,लेखन ग्रांट सम्मान व पुरष्कार प्रदान किये जायेंगे उदयपुर, 22 सितम्बर। प्रसिद्ध समाजविद व उपन्यासकार , आजादी पश्चात विदेश सेवा हेतु चयनित प्रारंभिक महिलाओं में से एक रही रमा मेहता का जन्म शताब्दी समारोह शनिवार 23 सितम्बर को प्रात: 11 बजे विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा । रमा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद की सुपौत्री प्रसिद्ध लेखिका व सम्पादक सारा राय शताब्दीस्मृति मुख्य व्याख्यान “भाषा की झीनी चादर” देगी । अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक विक्रम सेठ समारोह के विशिष्ठ वक्ता होंगे समारोह में लेखन ग्रांट…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 

यात्री जगन्नाथपुरी के लिए रवाना उदयपुर, 22 सितम्बर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में जगन्नाथपुरी के लिए टेªन शुक्रवार को रवाना हुई। सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग ऋषभदेव गौरव सोनी ने बताया कि विशेष ट्रेन डूंगरपुर से 11 बजे रवाना हुई जिसे क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार और उप जिला प्रमुख सुरता रोत ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जो दोपहर 1 बजे राणा प्रतापनगर स्टेशन उदयपुर पहुंची। यहां से कुल 465 यात्री सवार हुए। इसमें उदयपुर संभाग के 335 यात्री एवं जोधपुर संभाग के 130 यात्री…
Read More
टीएसी सदस्य पंड्या ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

टीएसी सदस्य पंड्या ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पत्रकारों को पुरानी दर पर भूखण्ड दिलाने का किया अनुरोध उदयपुर, 22 सितंबर। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के सदस्य एवं उदयपुर के पूर्व जिला उप प्रमुख, लक्ष्मी नारायण पंड्या ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पत्रकारों को आवंटित भूखंडों को पुरानी आवंटित दर पर ही दिलवाने हेतु अनुरोध किया है। पंड्या ने अपने पत्र में लिखा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के तहत 102 पत्रकारों को 2012 में 1,45,000 रूपए में भूखण्ड आवंटन के आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा किए गए थे परंतु यह आवंटन प्रकरण न्यायालय में जाने से…
Read More
एसीएस अभय कुमार ने सेवंत्री में राजीविका, वॉटरशेड और मनरेगा की विशाल कार्यशाला में की शिरकत

एसीएस अभय कुमार ने सेवंत्री में राजीविका, वॉटरशेड और मनरेगा की विशाल कार्यशाला में की शिरकत

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, रोजगार के नए अवसरों पर की चर्चा महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को सराहा, 5.65 करोड़ की ऋण राशि का चेक भी सौंपा राजसमंद 22 सितंबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग) अभय कुमार शुक्रवार को राजसमंद के दौरे पर रहे। उन्होंने कुंभलगढ़ उपखंड के सेवंत्री में आयोजित रजीविका, वाटरशेड और नरेगा की एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित किया। प्रशिक्षण में जिलेभर से आस-पास 1500 महिलाएं पहुंची जिनसे एसीएस अभय कुमार ने संवाद किया। रणबांका बालाजी ट्रस्ट जोधपुर…
Read More
प्रो.मोनिका नागौरी को 2023 के लाइट टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित

प्रो.मोनिका नागौरी को 2023 के लाइट टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर, 22 सितंबर। राजस्थान समाजशास्त्र परिषद की ओर से अजमेर में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िश विश्वविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.मोनिका नागौरी को 2023 के लाइट टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह अवार्ड स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय समाजशास्त्र परिषद की अध्यक्ष प्रो. आभा चौहान उनळे यह अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर अनेक शिक्षाविद् एवं परिषद के सदस्य मौजूद रहे। उदयपुर के सुभाष नगर निवासी कई राष्ट्रीय प्रकाशनों में लगभग 30 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किये हैं। इनकी तीन पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैं तथा कोटा…
Read More
सूचना केंद्र में शुरू हुई अर्बन स्केचर्स की प्रदर्शनी

सूचना केंद्र में शुरू हुई अर्बन स्केचर्स की प्रदर्शनी

युवा प्रतिभावान अर्बन स्केचर्स ने दिखाया हुनर शहर की विरासत की अनूठी झलक देख अभिभूत हुए अतिथि व दर्शक उदयपुर, 22 सितंबर। शहर के युवा प्रतिभावान अर्बन स्केचर्स की कलाकृतियों की एक अनूठी प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केंद्र की कलादीर्घा में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के प्रोफेसर हेमंत द्विवेदी एवं वयोवृद्ध वरिष्ठ चित्रकार सविता द्विवेदी के आतिथ्य में हुआ। चित्रकार सविता द्विवेदी ने कहा कि भाभी पीढ़ी को स्केचिंग कला विरासत में देने के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन बेहद जरूरी है।  प्रोफेसर हेमंत द्विवेदी ने स्केचिंग को  कला के साथ-साथ एक तपस्या और…
Read More
आकाश बायजूस के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 100 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान

आकाश बायजूस के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 100 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान

उदयपुर। आकाश बायजूस के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां सेक्टर 5 स्थित ब्रांच पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उदयपुर ब्रांच के एकेडमिक हैड सोमेन्द्र शर्मा और सौरभ जैन ने बताया कि आकाश बायजूस के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ब्रांचों में रक्तदान महादान का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बडी संख्या में रक्तदान किया गया। उदयपुर ब्रांच में भी स्टाफ, स्टूडेंट और शहर के गणमान्य लोगों ने रक्तदान किया। सुबह दस बजे शुरु हुआ यह अभियान शाम तक चला जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके…
Read More
जार ने लिखा सीएम को पत्र, पत्रकारों को पुरानी दर पर भूखंड दिलाएं, साथ ही समय सीमा में भी की जाए बढ़ोतरी

जार ने लिखा सीएम को पत्र, पत्रकारों को पुरानी दर पर भूखंड दिलाएं, साथ ही समय सीमा में भी की जाए बढ़ोतरी

उदयपुर, 22 सितंबर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आॅफ राजस्थान, जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नगरीय शासन विभाग के मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर उदयपुर में पत्रकारों को आवंटित भूखंड की दर पुरानी तिथि के अनुसार दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही उनसे निवेदन किया गया है कि आवंटित भूखंड के लिए राशि जमा कराए जाने की तिथि भी बढ़ाई जाए। जार प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री तथा नगरीय शासन विभाग के मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि उदयपुर में वर्ष 2012 की सूची के अनुसार 102 पत्रकारों को भूखंड दिए गए…
Read More
error: Content is protected !!