स्टिनेशन वेडिंग्स और पर्यटन को नई उड़ान देगा राजस्थान होटलियर क्लब, उदयपुर में बनी बड़ी रणनीति

उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर में हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजस्थान होटलियर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक रामपुरा स्थित होटल अरिष्टा में आयोजित हुई। बैठक में होटल, ट्रैवल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाईदृअगस्त 2026 के दौरान राजस्थान होटलियर क्लब की ओर से एक विशेष टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायी एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। यह आयोजन राजस्थान, विशेषकर उदयपुर के पर्यटन और होटल उद्योग को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बैठक के दौरान उदयपुर में तेजी से बढ़ रही डेस्टिनेशन वेडिंग्स और मल्टी-डे इवेंट्स को लेकर विशेष मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में उदयपुर देश-विदेश के पर्यटकों और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहली पसंद बनता जा रहा है। 2 से 3 दिन तक चलने वाली भव्य शादियों के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए बेहतर प्लानिंग, उच्च स्तरीय सुविधाओं एवं होटल इंडस्ट्री को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
साथ ही जुलाई 2026 से शुरू होने वाले उदयपुर के आगामी होटल सीजन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं योजनाएं प्रस्तुत की गईं। बैठक में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब ने सामूहिक सहयोग से पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में संस्थापक रजनीकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र सिंह राठौड़, प्रेसिडेंट करण सिंह चंपावत, वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह झाला, कोषाध्यक्ष नरपत सिंह, सेक्रेटरी रिहान अली सहित सदस्य रोहित जैन, निशा राठौर, करण सिंह सिसोदिया, गौरव शर्मा, गजेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह एवं सकेत शर्मा उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!