8 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में भेजे 2000 रुपये

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नई दिल्ली।  15वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार ने पीएम किसान के लाभार्थियों को आज 15 नवंबर, भाई दूज के दिन 15वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में 8 करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के तौर पर 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। बता दें कि पीएम किसान के लाभार्थियों को 6,000 रुपये का सालाना नकद लाभ दिया जाता है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी की गई थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!