डीपीएस उदयपुर के विद्यार्थियों ने यूनिफाइड इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड में लहराया परचम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने यूनिफाइड काउंसिल द्वारा आयोजित यूनिफाइड इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड (न्प्ब्व्) 2026दृ27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक कौशल एवं डिजिटल ज्ञान का उत्कृष्ट परिचय देते हुए राष्ट्रीय एवं जोनल स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
प्रतियोगिता में कक्षा 9 की रितिशा जैन ने ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उन्हें टॉप 25 राष्ट्रीय प्रतिभागियों में स्थान मिला। इस उपलब्धि के लिए उन्हें टैबलेट पीसी, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
इसी क्रम में कक्षा 9 के रेयांश जैन ने जोनल रैंक 4 तथा ऑल इंडिया रैंक 92 प्राप्त की। उन्हें 3,996 रूपयें का उपहार कूपन, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
कक्षा 5 के कियान सुरेजा ने जोनल रैंक 5 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्हें भी 3,996 रूपयें का उपहार कूपन, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। वहीं, कक्षा 3 के सात्विक दास ने जोनल रैंक 6 प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के योगदान की सराहना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य बच्चों को भी शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
फोेटोः- डीपीएस

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!