वन्य जीव गणना कार्यक्रम की पूर्व तैयारी का एसीएफ ने लिया जायजा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, क्षेत्रीय वन अधिकारी खेरवाड़ा मोहम्मद फजले रब्बी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन्य जीव गणना का कार्यक्रम बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक खेरवाड़ा रेंज क्षेत्र में चिन्हित 13 वाटर होल स्थान पर वन विभाग के गठित कार्मिकों के दल द्वारा की जाएगी। इसी संदर्भ में बुधवार को उदयपुर एसीएफ सुरेखा द्वारा विभिन्न वाटर होल का जायजा लेकर निरीक्षण करते हुए वन विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!