3 साल से फरार 3000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार                      

उदयपुर। घासा थाना पुलिस टीम द्वारा डबोक के एन.डी.पी.एस., आम्र्स एक्ट में 3 साल से फरार 3000 रुपए का इनामी बदमाश ओमप्रकाश पुत्र सदराम निवासी कारटिया सेडवा जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ओमप्रकाश पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है, जिससे अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इसी तरह भूपालपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के सम्बन्ध में दर्ज प्रकरण में विगत एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त फिरोज खान पुत्र हामिद खान निवासी विरीया खेडी निम्बाहेडा को जरिए प्रोडेक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को सूरजपोल थाना पुलिस द्वारा रोडबेज बस स्टेण्ड के पीछे, सौ फिट रोड पर कार्यवाही करते हुए मुलजिम महेन्द्र सिंह पुत्र वाल सिंह निवासी भाणावतो की भागल, खरका जिला सलुम्बर को 27.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान भूपालपुरा थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने पूर्व में संलिप्त मुलजिम कुन्दन पुत्र दिनेश निवासी जनता मार्ग, सूरजपोल को 26 फरवरी 2025 को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया था। इस मामले में मादक पदार्थ स्मैक उक्त मुलजिमान को बेचने वाला मुलजिम फिरोज खान प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। वहीं कुराबड पुलिस ने फरार स्थाई वारण्टी प्रकाश कुमार पुत्र धर्मचन्द्र निवासी बम्बोरा कुराबड को गिरफ्तार किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!