डॉ. लुहाडि़या जन जागरूकता हेतु “सांस संबंधी बीमारियों का उपचार, बचाव एवं फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय” विषय पर देंगे जानकारी
उदयपुर। चित्रांश कायस्थ सभा संस्था उदयपुर एवं रोटरी क्लब उदय के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय निशा माथुर पत्नी सुनील माथुर (आरटीडीसी) की स्मृति में रविवार 10 मई को हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महेश सेवा समिति परिसर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्व समाज हेतु विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
सुनील माथुर ने बताया कि अहमदाबाद के आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. वीरल शाह, उदयपुर के फिजिशियन डॉ. जे.पी. सक्सेना, गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय माथुर, स्किन विशेषज्ञ डॉ. पंखुरी अग्रवाल, दर्शन डेंटल कॉलेज के डॉ. पुलकित चतुर्वेदी, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य, नेचर एंड क्योर की श्रीमती प्रीति भटनागर तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. निधि माथुर निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे। सरल ब्लड बैंक के डॉ. मोगरा भी रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।
रोटरी क्लब अध्यक्ष राघव भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. लुहाडि़या द्वारा “श्वांस संबंधी बीमारियों का उपचार, बचाव एवं फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय” विषय पर विशेष जनजागरूकता पर जाकनारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को “चित्रांश रक्तवीर सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिविर में अत्यंत रियायती दरों पर शरीर की विभिन्न महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
“चित्रांश रक्तवीर सम्मान” के साथ विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल
