देवगढ़ क्षेत्र में कही बारिश तो कही नींबू के आकर के गिरे ओले

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

लसानी। देवगढ़ उपखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा क्षेत्र वासियों को बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिल गई। देवगढ़ क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूप से क्षेत्र वासी परेशान थे दोपहर दो बजे बाद अचानक मौसम पलटा कही स्थानों पर पहले धूलभरी आंधी आई तो कही नींबू के आकर के ओले गिरे ।क्षेत्र के कुण्दवा पारडी अनोपूरा सालीया खेड़ा आजाना के आसपास बारिश के साथ बड़े बड़े ओले गिरने से अफरातफरी का माहौल बना गया ।ओला गिरने से मवेशियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा वही ओले पेड़ों के पत्ते जड़ गए । क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ओले गिरे वही बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर शाम को झमाझम बारिश होने लगी ।क्षेत्र में देर शाम को झमकर बादल बरसने से मौसम सुहान हो गया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!