अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम आज से शुरू

उदयपुर, 4 मई। दीन-दुःखियों एवं दिव्यांगजनों की सेवा के लिए समर्पित नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में आज से 8 मई तक पांच दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम “अपनों से अपनी बात” का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
संस्थान द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन, उनके परिजन, सेवाभावी सहयोगी तथा संस्थान से जुड़े कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन परिवारों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना, उनके अनुभवों को सुनना तथा सेवा कार्यों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा करना है। इस संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने विचार, अनुभव और सुझाव रखने का अवसर भी मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांग बंधुओं से संवाद किया और मानव सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संस्थान की विभिन्न सेवा गतिविधियों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की।
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण आस्था चैनल के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस संवाद से जुड़कर लाभान्वित हो सकेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!