राजस्थान विद्यापीठ : पुस्तक विमोचन

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अंतर्गत संचालित एम.वी. श्रमजीवी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ.आरती जैन की स्वरचित पुस्तक “The Unsung Heroes in the Novels of Amitav Ghosh (An Other Version of History)” का भव्य विमोचन  विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत, पीठ स्थविर डॉ.कौशल नागदा, कुलसचिव डॉ.तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ.पारस जैन तथा आईक्यूएसी निदेशक डॉ.युवराज सिंह राठौड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो सारंगदेवोत ने कहा कि यह पुस्तक साहित्य के माध्यम से इतिहास के उन अनदेखे और उपेक्षित पात्रों को सामने लाने का सार्थक प्रयास है, जिनकी भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
कुलाधिपति बी.एल.गुर्जर ने डॉ. आरती जैन को इस शोधपरक कृति के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी अकादमिक उपलब्धियां विश्वविद्यालय की बौद्धिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं।
पुस्तक में विख्यात साहित्यकार अमिताव घोष के उपन्यासों का विश्लेषण करते हुए आम जन के योगदान को प्रमुखता से उजागर किया गया है। इसमें इतिहास के वैकल्पिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए यह दर्शाया गया है कि वास्तविक नायक वे सामान्य लोग हैं, जिनकी कहानियां अक्सर मुख्यधारा के इतिहास में स्थान नहीं पातीं।
इस अवसर पर डॉ.विनोद मेहता, डॉ.भावेश कोठारी, डॉ.आयुषी जैन, डॉ.चित्रा दशोरा, डॉ.ज्ञानेश्वरी राठौड़ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों ने इस कृति को शोधार्थियों, साहित्य प्रेमियों एवं इतिहास के वैकल्पिक विमर्श में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में सभी अतिथियों ने डॉ. आरती जैन को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!