पंचायतीराज चुनाव करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

उदयपुर। प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय के चुनाव को लेकर हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर शहर जिला कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया और मांग की गई कि भाजपा सरकार प्रदेश में जल्द से जल्द से पंचायतीराज और नगर निकाय के चुनाव करवाएं।
शहर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड ने बताया कि प्रदेश की भजनलाल सरकार प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय के चुनाव करवाने से डर रही हैं। ऐेसे में लगातार चुनावों को आगे बढाया जा रहा है तो वहीं दूसरी और उदयपुर शहर में भाजपा के नेता गरीबों की जमीनों को हडपने का काम कर रहे है साथ ही उदयपुर फाइल्स जैसी घटनाएं होने के बाद भी भाजपा आलाकमान की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश में अगर चुनाव होते है तो भाजपा को अपने मुंह की खानी पडेगी।
प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पीसीसी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!