राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ समारोह

उत्कृष्ट सेवाओं व सराहनीय कार्य के लिए 140 पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान


उदयपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर गुरूवार को शहर की पुलिस लाइन में समारोह हुआ। इस समारोह में उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने उत्कृष्ट सेवाओं व सराहनीय कार्य के लिए 140 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इससे पहले पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमाण्डर गुलाब सिंह संचित पुलिस निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर थे। आईजी गौरव श्रीवास्तव द्वारा परेड की सलामी ली गई। जिला स्तर पर हुए सम्मान समारोह में 3 सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 48 अति उत्तम सेवा चिन्ह, 62 उत्तम सेवा चिन्ह मय प्रशस्ति पत्र पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया व 7 पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा पदक व 20 पुलिसकर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सहासिक व सराहनीय कार्य करने वाले 07 आम नागरिकों व 04 सूरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, सीएलजी व युथ सीएलजी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, व लखमन राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर सहित जिले के वृताधिकारी, थानाधिकारी व पुलिस अधिकारीगण / कार्मिकगण व सेवानिवृत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रखा गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन सहित पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने 63 युनिट बल्ड डोनेट किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!