उदयपुर। शहर में आगामी 18 अप्रैल को खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा को लेकर श्याम प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा के लिए अब तक 621 श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि सेवक मंडली पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है फतेह स्कूल स्थित हनुमान मंदिर,दोपहर 3:00 बजे रवाना होंगे।
मंदिर के राहुल निचलानी ने बताया कि भव्य यात्रा में सबसे आगे घोड़े, उनके पीछे मधुर भजनों के लिए साउंड सिस्टम और विशेष आकर्षण के रूप में बाबा श्याम की भव्य पालकी रहेगी।
निशान सेवा पंजीकृत 621 से अधिक श्रद्धालु हाथों में बाबा का पवित्र निशान (ध्वज) थामे जयकारों के साथ पैदल चलेंगे, निशान यात्रा के पूर्ण होने पर टेकरी स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्ति की सरिता बहेगी, रात को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे, भजन संध्या के पश्चात बाबा का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
संरक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओं के भारी उत्साह को देखते हुए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 621 पार कर चुका है। सभी सेवादार अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल रहे हैं ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रहें।
