हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में हुए कई कार्यक्रम
—जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा शहर
उदयपुर। चैत्र पूर्णिमा के मौके पर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शहर के हनुमान मंदिरों में गुरूवार को भक्तों की भारी भीड रही। इस मौके पर शहर के अंदरूनी क्षेत्र बदनोर की हवेली स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पाग शोभायात्रा निकाली जाएगी। पाग महोत्सव में बजरंग बली को 1111 मीटर लंबी विशेष पाग धराई गई। इससे पहले पाग शोभायात्रा निकाली गई जो कि सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गियां और भगवान श्री राम व श्री हनुमान की विशेष झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन के जरिए शौर्य का प्रदर्शन किया गया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल कलश धारण किया और पुरुष श्वेत वस्त्रों में नजर आये। यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मीठाराम जी मंदिर, भट्टियानी चोहट्टा, श्री जगदीश मंदिर और घंटाघर होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे महारुद्राभिषेक के साथ हुई। जिसके बाद 7:30 बजे पंचामृत अभिषेक किया गया। इधर अखण्ड पाठ का समापन भी हआ। शाम 5 बजे प्रभु श्री मंशापूर्ण हनुमान जी को भव्य छप्पन भोग धराया गया।
आज रामलीला हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला परिसर में सांस्कृतिक आयोजनों के क्रम में वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला के चौथे दिन ब्रज की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और फूलों की होली का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के अंतिम दिन का विशेष मंचन महाप्रसादी स्थल हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में ही आयोजित किया गया, जहाँ सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और राम विवाह के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया।
मंशापूर्ण हनुमानजी की निकली 1111 मीटर लंबी पाग शोभायात्रा
