सेन्द्रों की भागल में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हैप्पी स्कूल का उद्घाटन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजकीय विद्यालय को निजी विद्यालय के समकक्ष बनाया
उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा ने रोटरी ग्लोबल ग्रांट के तहत सेन्द्रो की भागल स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को निजी विद्यालय के समकक्ष बनानें हेतु उसे हैप्पी स्कूल में परिवर्तित किया। जिसका आज उद्घाटन किया गया।
ग्लोबल ग्रांट कमेटी एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट हैप्पी स्कूल कमेटी की अध्यक्ष संगीता मुंदड़ा ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल के ग्लोबल ग्रांट के तहत रोटरी क्लब उदयपुर मींरा 7 हैप्पी स्कूल स्थापित करने जा रहा है। जिसके तहत सेन्द्रो की भागल में बनाये गये हैप्पी स्कूल का उदघाटन किया गया। कडेचो का गुड़ा में निर्मित कराये जा रहे सरकारी विद्यालय में भी हैप्पी स्कूल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में रोटरी क्लब मींरा के साथ अंतर्राष्ट्रीय भागीदार ऑस्ट्रेलिया का रोटरी क्लब बॉक्स हिल सेंट्रल भागीदार बना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रान्तपाल प्रज्ञा मेहता,पूर्व प्रान्तपाल डीआरएफसी निर्मल कुणावत,सम्मानित अतिथि राजसमन्द विधायक विधायक दीप्ति माहेश्वरी, विशेष अतिथि ऑस्ट्रेलिया से मार्क बाला और पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल मोजूद थे।
संगीता मूंदड़ा ने बताया कि हैप्पी स्कूल की पहल केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि सपनों को पोषित करना है। स्वच्छ, सुरक्षित और सुसज्जित वातावरण बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, उत्साहपूर्वक सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह एक ऐसा माहौल बनाता है जहाँ शिक्षा आनंददायक और सार्थक बन जाती है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत बालक-बालिकाओं के लिये 4 नए शौचालयों का निर्माण,स्कूल भवन की पूर्ण मरम्मत और रंगाई,सभी कक्षाओं का पुनर्निर्माण,पूरे परिसर का जलरोधीकरण,सभी छात्रों के लिए डेस्क और बेंच,हाथ धोने का सेंटर का निर्माण, सुरक्षित पेयजल सुविधा,सभी स्कूल कर्मचारियों के लिए टेबल और कुर्सियाँ,शैक्षिक सहायक सामग्री,खेल सामग्री और उपकरण उपलब्ध कराना है।
समारोह में उपस्थित ऑस्ट्रेलिया के दानदाता करेन और इवान जोन्स,एनी बल्ला,अनिता पालीवाल सरपंच पिपलांत्री, स्कूल के प्रिंसिपल नवीन,शिक्षक स्टाफ छात्र अभिभावक, पंचायत कार्यालय के कर्मचारी,रोटरी मीरा की अध्यक्ष आरटीएन रेखा सोनी,सचिव कविता बल्दवा, सदस्य कविता श्रीवास्तव,प्रोफेसर साधना कोठारी,अर्चना व्यास,सुषमा कुमावत और माहेश्वरी भटनागर एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!