मेवाड़ वारियर्स ने आरटीसी को, फेयरमोंट ने ट्राइडेंट को, लेक पैलेस ने उदय विलास को हराया

– मेवाड़ टूरिज्म कप में पंकज, मुकेश, कृष मैन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में आज खेले गए दूसरे मुकाबले में आज खेले गए सांयकालीन मुकाबले में मेवाड़ वॉरियर्स ने आरटीसी को 33 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाएं। मेवाड़ वॉरियर्स की ओर से पंकज कुमार ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 68 रन और फरहद मिर्जा ने 44 रनों का योगदान दिया। आरटीसी की ओर से अंशुल बाबेल ने 3 विकेट तथा ओम बड़लियास ने दो विकेट हासिल किये। जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए आरटीसी की टीम 134 रन ही बना सकी। आरटीसी की ओर से कप्तान सूरजप्रीत सोनी ने 27 तथा ओम बड़लियास ने 25 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ वॉरियर्स की ओर से इरशाद खान ने 3 एवं ईश्वर ने 2 विकेट किया। धुआंधार अर्धशतक के लिए मेवाड़ वॉरियर्स के पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि रात्रि कालीन मुकाबले में होटल फेयरमोंट ने ट्राइडेंट होटल को दो रन से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में होटल फेयरमोंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। होटल फेयरमोंट की ओर से हर्ष पांडे ने 17 रन बनाए। ट्राइडेंट होटल की ओर से आकाश नेगी और रोहित रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किया। जवाब में ट्राइडेंट होटल 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। ट्राइडेंट होटल की ओर से युवराज सिंह ने 28 रनों का योगदान दिया। होटल फेयरमोंट की ओर से मुकेश भोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट तथा मोहनलाल मीणा ने तीन विकेट एवं उमर में दो विकेट प्राप्त किये। शानदार गेंदबाजी के लिए होटल फेयरमोंट के मुकेश भोई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अन्य मैच में ताज लेक पैलेस होटल ने होटल उदय विलास को 150 रनों से हराया। इस एक तरफा मुकाबले में ताज लेक पैलेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनय राणा के शानदार अर्धशतक के साथ 67 रनों की बदौलत और ए के के 41 रनों से 197 का लक्ष्य निर्धारित किया। होटल उदय विलास की ओर से ईशान और कुश नेगी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया जवाब में उदय विलास होटल की टीम मात्र 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। होटल उदय विलास की ओर से ईशान ने 18 रनों का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस होटल की ओर से अनिल पालीवाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 9 रन देकर 4 विकेट, कृष ने 3 विकेट तथा अखिलेन्द्र ने दो विकेट हासिल किया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर ताज लेक पैलेस होटल के कृष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!