दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का शुभारंभ आज अशोका ग्रीन में

झलक – जहां फैशन सिर्फ दिखाई नहीं देता, बल्कि हर स्टाइल में महसूस होता है : निहार गुप्ता

उदयपुर। गर्मियों की दस्तक के साथ शहर में फैशन का रंग भी और अधिक निखरने लगा है। इसी कड़ी में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) झलक का आयोजन आज 1 अप्रैल से शहर के अशोका ग्रीन, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 1 व 2 अप्रैल को प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगी, जहां आगंतुकों को शॉपिंग, फैशन और लाइफस्टाइल का एक अनोखा अनुभव मिलेगा।

एग्जिबिशन के आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि एग्जिबिशन का लोकार्पण दोपहर 12.30 बजे होगा। इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में शी सर्कल इंडिया और उदयपुर तम्बोला ग्रुप की फाउंडर तारिका भानुप्रताप सिंह, कैट वुमन विंग की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया, स्वर्ण सिल्वर की ओनर व कैट सचिव डॉ. सोनू जैन, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, ओरिएंटल पैलेस रिसोर्टस की एमडी व बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. ऋद्धा गट्टानी, कंटेट क्रिएटर वर्षा बाइसा राव, एस्ट्रो वास्तु एक्सपर्ट व स्प्रिचुअल कोच व वुमन बिजनेस सर्कल फाउंडर आचार्य अणिमा गोस्वामी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी माननीय अतिथियों के कर कमलों से प्रदर्शनी का लोकार्पण होगा।

एग्जिबिशन के आयोजक निहार गुप्ता ने प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर शहर के युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी यह प्रीमियम फैशन प्रदर्शनी हमेशा की तरह देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों का उत्साह और संतुष्टि का भाव देखते ही बनता है। कई वर्षों से आयोजित हो रही इस स्टेट ऑफ द आर्ट फैशन एग्जिबिशन को शहर के युवाओं और महिलाओं का हमेशा जबरदस्त प्रतिसाद मिलता रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में एक ओर जहां बनारसी साड़ी, जरदौशी साड़ी, टसर, कोषा जैसे प्रीमियम फैब्रिक से बनी साड़ियां और ड्रेस मटेरियल उपलब्ध हैं, वहीं दूसरी ओर अनेक प्रीमियम वैल्यू वाले फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की समृद्ध रेंज भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि यहां देशभर से आए फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स ने अपने आकर्षक स्टॉल लगाए हैं, जहां वेस्टर्न वियर, इंडो-वेस्टर्न डिजाइन, इंडियन वियर, किड्स वियर, स्टेटमेंट सिल्वर ज्वैलरी, कम्फर्ट वियर और होम एक्सेंट्स की विस्तृत श्रृंखला एक ही स्थान पर देखने को मिल रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक को एक विशेष अनुभव और संतुष्टि का एहसास होता है। सुव्यवस्थित पार्किंग, सहयोगी स्टाफ, ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार आइटम चुनने में मदद तथा प्रत्येक उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी देने जैसी सुविधाएं इस प्रदर्शनी को हर ग्राहक के लिए यादगार बना देती हैं।

उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे देश के प्रतिष्ठित और ख्याति प्राप्त फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड्स जैसे कढ़ुवा बनारस, आकांक्षा बुटीक, कोकिला सिल्क, काशिका लेबल, शबरीन डिज़ाइनर कलेक्शन सहित कई प्रसिद्ध नाम अपनी सहभागिता दे रहे हैं। दिल्ली और जयपुर के नामी ब्रांड्स, मुंबई के डिजाइनर्स अपनी विशेष ज्वेलरी कलेक्शन के साथ यहां पहुंचे हैं, वहीं कोलकाता, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों से भी कई प्रतिभागी इस बहुप्रतीक्षित एग्जिबिशन में भाग ले रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!