उदयपुर 25 मार्च / भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मामा अमान फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज 28 मार्च को संस्थान के खेल मैदान पर होगा।
आयोजन अध्यक्ष प्रो. रेणु राठौड ने बताया कि यह प्रतियोगिता मेवाड़ की सबसे पुरानी प्रतियोगिताओं में से एक प्रतियोगिता है जो निरंतर आयोजित की जा रही है। टीम मैनेजर, कोच व टीम कप्तान की उपस्थिति में मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से भाग लेने वाली फुटबॉल टीमों के मैच हेतु 27 मार्च को प्रातः 11 बजे ड्रा डाला जाएगा जिससे फुटबॉल मैचों का निर्धारण होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के मैनेजर 27 मार्च को प्रातः 11 बजे पूर्व तक अपनी टीम की प्रविष्ठी करानी होगी।
