महावीर ग्रुप ने 41 वां स्थापना दिवस मनाया

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में आज संस्थान का 41वां फाउंडेशन डे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक डॉ. आशीष वया ने की,  मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक डॉ. हिम्मतलाल वया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महावीर कॉलेज की प्राचार्या निर्मला पुरोहित ने संस्थान की अब तक की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। महावीर जैन विद्यालय संस्थान के शिक्षण-प्रशिक्षण प्राचार्य डॉ. ज्योति बाला कूदाल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में शिक्षा के महत्व एवं संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम मोदी, भेरूदास वैष्णव, अशोक जैन, रोशन सालवी, मीतेश कुमार, श्रीमती संगीता पालीवाल, श्रीमती कृष्णा पालीवाल, रोहित राव, भेरूलाल मेघवाल एवं सुनील पालीवाल सहित संस्थान के समस्त कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संस्थान की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह आयोजन उत्साह, प्रेरणा एवं संगठन की एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!