रंजना छाजेड़ अध्यक्ष एवं वनिता पामेचा मंत्री बनीं
उदयपुर। जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान ने देवेन्द्र धाम में कार्यक्रम होंली सेनपह मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें सवा सौ से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मंडल की बहनों ने होली डांस व होली पर गाने व हंसी से ओतप्रोत हाऊजी खेली।
मंडल की महामंत्री श्रीमती इंदिरा चोरड़िया ने कार्यकारिणी सदस्यो को उपरने पहना कर सभी को त्यौहार की बधाई दी। मण्डल की अध्यक्ष स्व.संध्या नाहर की स्मृति में जैन परिवारों की ओर राशन के किट व एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। मंडल की मार्गदर्शिका व सरक्षिका श्रीमती लीला नाहर, ममता रांका, रेखा चोरड़िया व संगठन मंत्री श्रीमती रंजना चौहान व सभी पदाधिकारी के सामने पूर्व महापौर एवं देवेन्द्र धाम की कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती रजनी डांगी ने आने वाले 2 वर्षों की नई अध्यक्ष श्रीमती रंजना छाजेड़, मंत्री वनिता पामेचा व कोषाध्यक्ष आकांक्षा सेठ की घोषणा की। वर्तमान कोषाध्यक्ष वनिता पामेचा ने धन्यवाद पारित किया।
जैनाचार्य देवेंद्र महिला संस्थान ने मनाया होली स्नेहमिलन समारोह
