उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आज रविवार को मंगलम व्यू रिजॉर्ट सेक्टर 14 में संपन्न हुआ। ग्रुप संस्थापक विकास स्वर्णकार ने बताया कि फरवरी माह प्यार मोहब्बत एवं मार्च का महीना होली का होने से कार्यक्रम की थीम- “होली के रंग मोहब्बत के संग” रखा गया था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ0 विनीत सोनी, विभागाध्यक्ष बॉटनी एमएलएसयू उदयपुर थे, अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य कमल जुनेजा ने की
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा सरस्वती वंदना से हुई उसके पश्चात चित्तौड़ से आए चंद्रप्रकाश ने दीवाना लेकर आया है…, प्रीति माथुर ने- कितनी हसरत है… गौरव स्वर्णकार ने आओगे जब तुम साजना… कमल जुनेजा ने छलकाए जाम… योगेश उपाध्याय ने इस तरह आशिकी का असर… संगीता गोस्वामी ने पिया पिया ना लागे रे गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया
सह संस्थापक योगेश उपाध्याय ने बताया कि इसके पश्चात विकास स्वर्णकार ने तुमसे मिलने की तमन्ना… दिव्या सरस्वती ने तूने ओ रंगीले कैसा …. मोहन सोनी ने बड़ी मस्तानी है मेरी महबूबा… और हेमंत सूर्यवंशी ने होरी खेले रघुवीरा…. गाकर सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया
इसके पश्चात भगवती मेनारिया ने मां की शान में तू कितनी अच्छी है…. गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया
कार्यक्रम संयोजक मोहन सोनी ने बताया कि इसके पश्चात नूतन बेदी ने मन डोले मेरा तन डोले…. निखिल माहेश्वरी ने तुम सामने बैठो…. पुष्कर नायक ने कोई तो साथी चाहिए…. नेहा वैष्णव ने मेरे प्यार की उम्र हो…. मेघा गोस्वामी ने कंकरिया मार के जगाया… और अरविंद साल्वी ने आने वाला पल .. गाकर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया
मुख्य अतिथि डॉ विनीत सोनी ने भी दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई….. गाकर जिंदगी का फलसपा प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर लोग वाह वाह कर उठे
इसके पश्चात गौरव एवं प्रीति, योगेश एवं दिव्या तथा मोहन एवं नेहा वैष्णव ने डुएट गाने गाकर सबका मन मोह लिया
कार्यक्रम के बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दर्शकों को उपहार भी दिए गए जिसमें पुष्कर नायक, भगवती मेनारिया और नेहा वैष्णव प्रमुख रहे, अंत में सब सामूहिक रूप से होलिया में उड़े रे गुलाल ….. गाने पर गुलाल उड़ाते हुए जमकर थिरके, कार्यक्रम का संचालन नूतन वेदी और मोहन सोनी ने किया
कार्यक्रम दोपहर स्नेह भोज के साथ संपन्न हुआ
